Indian Railway: गोरखपुर- सिकन्दराबाद समर स्पेशल ट्रेन के स्टेशन में रेलवे ने किया परिवर्तन, यह है नया रुट
रेलवे ने गोरखपुर- सिकन्दराबाद समर स्पेशल ट्रेन के स्टेशन में परिवर्तन किया है।

Railway News Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व में प्रकाशित गाड़ी संख्या 05303- 05304 गोरखपुर-सिकन्दराबाद-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी के गंतव्य स्टेशन में परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी गोरखपुर-सिकन्दराबाद-गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर के लिए चलायी जायेगी। 05303- 05304 गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 07 फेरे के लिए चलायी जायेगी।
गाड़ी के संचलन समय में भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। 05303 गोरखपुर-महबूबनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 मई से 24 जून, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से तथा 05304 महबूबनगर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 मई से 26 जून, 2023 तक प्रत्येक सोमवार को महबूबनगर से चलाई जाएगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना है।
फलस्वरूप 05303 गोरखपुर-महबूबनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 13 मई से 24 जून, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 08.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 09.10 बजे, बस्ती से 09.39 बजे, गोण्डा से 11.05 बजे, ऐशबाग से 13.35 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 15.10 बजे, उरई से 16.42 बजे, वीरंागना लक्ष्मीबाई जं. से 18.53 बजे, भोपाल से 23.15 बजे, दूसरे दिन इटारसी से 00.50 बजे, नागपुर से 06.45 बजे, बल्हारशाह से 10.05 बजे, सिरपुर कागजनगर से 10.57 बजे, बेल्लमपल्ली से 11.32 बजे, रामगुंडम से 12.01 बजे, काजीपेट से 13.27 बजे, काचीगुडा से 16.30 बजे, शादनगर से 17.21 बजे तथा जदचर्ला से 18.01 बजे छूटकर महबूबनगर 19.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05304 महबूबनगर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 मई से 26 जून, 2023 तक प्रत्येक सोमवार को महबूबनगर से 18.00 बजे प्रस्थान कर जदचर्ला से 18.21 बजे, शादनगर से 18.53 बजे, काचीगुडा से 20.25 बजे, काजीपेट से 23.00 बजे, दूसरे दिन रामगुंडम से 00.32 बजे, बेल्लमपल्ली से 01.07 बजे, सिरपुर कागजनगर से 01.32 बजे, बल्हारशाह से 03.20 बजे, नागपुर से 06.35 बजे, इटारसी से 12.05 बजे, भोपाल से 13.50 बजे, वीरंागना लक्ष्मीबाई जं. से 21.20 बजे, उरई से 22.22 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 01.30 बजे, ऐशबाग से 02.50 बजे, गोण्डा से 05.45 बजे, बस्ती से 07.20 बजे तथा खलीलाबाद से 07.52 बजे छूटकर गोरखपुर 09.00 बजे पहुँचेगी। गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान केे 02 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 18 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications