Indian Railway: वाराणसी जंक्शन यार्ड पर रिमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के वाराणसी जंक्शन यार्ड के रिमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री नॉन इण्टरलॉक- नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।

निरस्तीकरण
- 15054/15053 लखनऊ जं.-छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 19 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन
- छपरा से 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस फर्रूखाबाद के स्थान पर लखनऊ जं. में 07.50 यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी ऐशबाग से फर्रूखाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।
- फर्रूखाबाद से 21 सितम्बर से 16 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस फर्रूखाबाद के स्थान पर लखनऊ जं. से 19.20 बजे चलायी जायेगी। यह गाड़ी फर्रूखाबाद से ऐशबाग के मध्य निरस्त रहेगी।

train

Indian Railway: 6 से 11 सितम्बर तक निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें, यात्रा से पूर्व यहां देखें पूरी लिस्ट
मार्ग परिवर्तन
- अहमदाबाद से 14 सितम्बर से 14 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-शाहगंज-वाराणसी-वाराणसी सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर-भटनी-मऊ-औंड़िहार-वाराणसी सिटी के रास्ते चलायी जायेगी।
- वाराणसी सिटी से 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी सिटी-वाराणसी जं.-शाहगंज-अयोध्या के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी सिटी-औंड़िहार-मऊ-भटनी-गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या के रास्ते चलायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+