Indian Railway: रेलवे ने कई ट्रेनों का किया मार्ग परिवर्तन, ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दक्षिण-पश्चिम रेलवे के निलयम-बासमपलि स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-65 ए पर टनल में बचे हुये लाइन निर्माण कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा । इसके साथ ही दक्षिण मध्य रेलवे के सिकन्दराबाद मण्डल के काजीपेट-कोण्डापल्ली स्टेशनों के मध्य वारंगल स्टेशन तथा विजयवाड़ा मण्डल के विजयवाड़ा-गुडुर रेल खण्ड के सूरारेड्डीपलेम स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण हेतु प्री-नान इण्टरलॉक एवं नान इण्टरलॉक कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण किया जायेगा ।
- यशवन्तपुर से 13, 20, 27 दिसम्बर,2023 एवं 03, 10, 17, 24, 31 जनवरी तथा 07 फरवरी,2024 को चलने वाली 22534 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागासमुद्रम के रास्ते चलाई जायेगी ।
- यशवन्तपुर से 07, 14, 21 एवं 28 दिसम्बर,2023 एवं 04, 11, 18 एवं 25 जनवरी तथा 01 फरवरी,2024 को चलने वाली 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पेनूकोण्डा-नागासमुद्रम-धर्मावरम् के रास्ते चलाई जायेगी ।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- गोरखपुर से 10, 14, 15 एवं 17 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचूवेली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- कोचूवेली से 06, 12, 13 एवं 17 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12512 कोचूवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- बरौनी से 11 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- एर्नाकुलम से 15 दिसम्बर,2023 को चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी












Click it and Unblock the Notifications