Independence Day: गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देखें इन तस्वीरों में
Gorakhpur News: गोरखपुर में 77वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश सरकार के वित्त मंंत्री सुरेश खन्ना, गोरखपुर के सांसद रवि किशन सहित सभी जनप्रतिनिधि, एडीजी अखिल कुमार, आईजी जे रविंदर गौड,कमिश्नर अनिल ढींगरा,कुलपति राजेश सिंह, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने ध्वाजारोहण किया। इस दौरान विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूलों में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया ध्वाजारोहण
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोरखपुर में थे। इस दौरान उन्होंने विकास भवन में ध्वाजारोहण किया एंव प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। वित्त मंत्री को अपने बीच पाकर लोगों का उत्साह देखेने योग्य था। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में आजादी जश्न मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है। आज का दिन उन बलिदानियों को समर्पित है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। आज हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए देश की प्रगति, मान और सौर्य को हमेशा कायम रखेंगे। निष्ठापूर्वक देश की उन्नति में अपना सहयोग करेंगे।
सांसद रवि किशन ने दी शुभकामनाएं
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एम्स, एनेक्सी भवन सहित कई जगहों पर ध्वाजा रोहण किया। सांसद ने देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामानाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा आजादी का यह उत्सव हम सभी के लिए सौभाग्य का दिन है। शहीदों ने जो कुर्बानी देकर इसे हमें सौंपा है, इसकी रक्षा व मान की जिम्मेदारी अब हम सब की है। देश को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा। आज देश पीएम मोदी व प्रदेश सीएम योगी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। हमें इस ऐतिहासिक विकास का हिस्सा बनाना होगा।

सांसद ने किया छात्रों के साथ डांस
स्वतंत्रता दिवस पर अपने सांसद व फिल्म स्टार रवि किशन को अपने बीच पाकर छात्रों को उत्साह कई गुुना बढ़ गया। सेल्फी लेने के लिए भारी भीड भी लगी। लेकिन सांसद ने सभी के साथ सेल्फी ली। छात्रों का उत्साह देख सांसद भी उत्साहित हो उठे। वह खुद को रोक नहीं पाए और बच्चों के साथ डांस किया।
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम चंद्र वीर रमण ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सैयद मोदी रेलवेे स्टेडियम में सुबह ध्वाजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की उपलब्धियों को भी आमजन से साझा किया। वर्तमान समय में पांच सौ से अधिक स्टेशनों का पुनर्निमाण किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह हर घर तिरंगा अभियान व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को रेलकर्मियों द्वारा बढ़ावा दिया गया है। जीएम ने पूर्वोत्तर रेलवे की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी साझा किया।
कमिश्नर व जिलाधिकारी ने दी शुभाकामनाएं
गोरखपुर के कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मण्डलायुक्त कार्यालय पर ध्वाजारोहण किया, जबकि जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वाजा राेहण किया।

पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी अपने कार्यकालय में ध्वाजारोहण किया। इस दौरान एडीजी अखिल कुमार, आईजी जे रविन्दर गौड, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने ध्वाजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी ली।

विश्वविद्यालय, कॉलेज व स्कूलों में रही धूम
स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर जिले के दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय सहित सभी कॉलेजा व स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक व साहित्यक कार्यक्रम भी हुए ।












Click it and Unblock the Notifications