Gorakhpur: आखिर कौन है 175 भेड़ों की मौत का जिम्मेदार, दहशत में ग्रामीण
गोरखपुर में एक साथ हुई 175 भेड़ों की मौत से गांव में दहशत है। प्रशासन कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करा रही है।

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में एक साथ 175 भेड़ों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीण दहशत में हैं। इसके साथ ही 75 भेड़ों का इलाज चल रहा है। प्रशासन ने मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां के भक्सा गांव के रहने वाले रामनरेश पशुपालक हैं। उनके पास 250 भेड़ें हैं। गुरुवार को उन्होंने संत कबीर नगर के किसी डॉक्टर से भेड़ों के लिए कीड़ी मारने की दवा लाए। यह दवा उसने भेड़ों को पीला दी। इसके बाद से ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। रात डॉक्टर भी पहुंचे लेकिन वो भी कुछ नहीं कर पाए। एक के बाद एक मौतों का सिलसिला जारी हो गया। पशुपालक भेड़ों की मौत से हताश हो गए। इसके बाद उन्होंने पशु चिकित्सकों को जानकारी दी। 75 भेड़ों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Recommended Video
सहजनवां अस्पताल पर तैनात पशु चिकित्सक डॉ. राजेश त्रिपाठी ने कहा कि इन मौतों के कारणोें की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। कभी दवा की ज्यादा डोज लेने से ऐसी समस्या आ जाती है। बीमार भेड़ों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications