Gorakhpur News: पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, बेटियों की हालत गंभीर
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी से विवाद होने पर उसकी बरेहमी से पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने विवाद के बीच में आई दो बेटियों को भी बुरी तरह पीटा। बेटियों की हालत गंभीर है जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार है। मामला गोरखपुर के रामगढ़ ताल इलाके के फल मंडी का है।
जानकारी के मुताबिक, उमेश साहनी का पत्नी पूनम देवी (40) से रविवार को किसी बात पर विवाद हो गया। उमेश पत्नी की पिटाई करने लगा इसी दौरान बेटी तनुजा और अनामिका बीच बचाव में आ गई। उसने तीनों की लाठी डंडों से इस तरह पिटाई की जिसमें पत्नी को इलाज के लिए ले जाते समय मौत आ गई। जबकि बेटियों की हालत गंभीर है।

थानाध्यक्ष रामगढ़ताल ने बताया कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पत्नी की बात पति को इतनी बुरी लगी कि उसने उसे पीटना शुरु कर दिया। यह देख बेटियों ने मां को बचाने की कोशिश की लेकिन पिता ने उन्हे भी जमकर पीटा। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications