Deoria: सात जन्मों का साथ निभाने वाले भी निकाय चुनाव में भूले कसमें, दे रहे एक दूसरे को चुनौती

देवरिया जिले के भटनी व मझौलीराज नगर पंचायत में चार जोड़े एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। पत्नियां सीधे तौर पर चुनावी मैदान में पति को चुनौती देते नजर आ रहीं हैं।

deo

Deorai News: निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज है। सभी प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं। चुनाव प्रचार का क्रम जारी है। ऐसे में देवरिया जिले में कुछ ऐसे प्रत्याशी भी एक दूसरे के आमने सामने हैं जो सात जन्मों का साथ निभाने की पहले कसमें खा चुके हैं, लेकिन पद के लिए रिश्ता भूल सियासी रण में अपना- अपना जोर लगाने रहे हैं। एक नहीं बल्कि चार जोड़े एक- दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया के भटनी और मझौलीराज नगर पंचायत में चार जोड़े आमने- सामने हैं। ये सभी अलग- अलग पार्टियों से अपनी दावेदारी कर रहे हैं। भटनी नगर पंचायत से भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर बलराम इस बार कमल तो उनकी पत्नी सरिता सितारा चुनाव चिन्ह से चुनाव मैदान में हैं। दूसरी तरफ सपा उम्मीदवार चंद्रकेश जायसवाल साइकिल चुनाव चिन्ह तो उनकी पत्नी सुनीता जायसवाल जीप चुनाव चिन्ह से मैदान में हैं। निर्दल उम्मीदवार मोहन लाल लड़का लड़की तो उनकी पत्नी कुर्सी सहित डाइनिंग टेबल चुनाव चिन्ह से मैदान में हैं।

वहीं मझौलीराज नगर पंचायत से निर्दल उम्मीदवार फिरोज अहमद सितारा चुनाव चिन्ह तो उनकी पत्नी शमीमा खातून सटल चुनाव चिन्ह से मैदान में हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बलराम व सपा प्रत्याशी चंद्रकेश जायसवाल चचेरे भाई हैं।

Recommended Video

    देवरिया: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, युवती की पीट-पीटकर हुई हत्या

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+