कितनी संपत्ति के मालिक हैं चिल्लूपार से सपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी, नहीं है कोई कर्ज
कितनी संपत्ति के मालिक हैं चिल्लूपार से सपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी, नहीं है कोई कर्ज
गोरखपुर, 11 फरवरी: विनय शंकर तिवारी, पूर्वांचल की सियासत में ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे है। विनय शंकर तिवारी ने शुक्रवार 10 फरवरी को चिल्लूपार विधानसभा सीट से नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। पिछले छह दिनों में जिले की सभी विधानसभा सीटों पर अब तक जितने भी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, उनमें से सपा के प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी सबसे अमीर हैं। आइए जानते हैं कि विनय शंकर तिवारी ने चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ पत्र में कितनी संपत्ति दर्शाई है।
Recommended Video

कौन हैं विनय शंकर तिवारी
विनय शंकर तिवारी, चिल्लूपार विधानसभा सीट से विधायक हैं और कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे है। साल 2017 में बसपा के टिकट विनय शंकर तिवारी ने चिल्लूपार सीट पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज कराई थी। तो वहीं, विनय शंकर तिवारी के पिता हरिशंकर तिवारी पूर्वांचल की सियासत विशेषकर गोरखपुर की राजनीति के मजबूत स्तंभ माने जाते है। इतना ही नहीं, हरिशंकर तिवारी को पूर्वांचल का पहला बाहुबली नेता कहा जाता है। कहते हैं कि हरिशंकर तिवारी के नक्शे कदम पर चलकर ही मुख्तार अंसारी और ब्रजेश सिंह जैसे बाहुबलियों ने राजनीति में कदम रखा।

पिछले साल सपा में हुए थे शामिल
07 दिसंबर 2021 को बीएसपी चीफ मायावती ने हरिशंकर तिवारी के दोनों बेटे विनय शंकर तिवारी और पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। साथ ही, हरिशंकर तिवारी के भांजे गणेश शंकर पांडेय को भी पार्टी से निकाल दिया था। तीनों को अनुशासनहीता के चलते पार्टी से निकाला गया था। बीएसपी से निष्कासित होने के बाद विनय शंकर तिवारी ने 12 दिसंबर 2021 को अपने परिवार के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। जिसके बाद उन्हें चिल्लूपार से सपा ने टिकट देकर मैदान में उतारा है।

विनय शंकर तिवारी ने दाखिल किया शपथ पत्र
सपा नेता और विधायक विनय शंकर तिवारी ने गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा सीट से गुरुवार 10 फरवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। चुनाव आयोग को विनय शंकर तिवारी जो शपथ पत्र दिया है उसके मुताबिक, उनके व उनकी पत्नी के पास करीब 67.51 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति करीब सात लाख रुपये कम हुई है। 2017 में उनकी संपत्ति करीब 67.58 करोड़ रुपये थी। शपथ पत्र में विनय शंकर तिवारी ने बताया कि उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है।

विनय के पास 22 लाख के हैं आभूषण
नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार, विनय व उनकी पत्नी के पास 25.64 करोड़ की चल व 41.87 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। विनय के पास लखनऊ में एक होटल व उनकी पत्नी के नाम लखनऊ में गैस हाउस व आइस फैक्ट्री है। विनय के पास 22 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं तो उनकी पत्नी के पास 1.34 करोड़ रुपये के सोने व 2.05 लाख रुपये के चांदी के आभूषण हैं। विनय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से 1987 में एलएलबी की डिग्री हासिल की है। सीबीआइ कोर्ट में उनपर एक मुकदमा लंबित है। विनय के पास एक राइफल व एक पिस्टल है जबकि उनकी पत्नी के पास एक रिवाल्वर है।












Click it and Unblock the Notifications