गोरखपुर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चार की मौत
Gorakhpur News, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज।

जानकारी के अनुसार, हादसा गोरखपुर के कैम्पियरगंज इलाके के करमैनी मार्ग के पास हुआ है। फैजाबाद निवासी आशीष चौरसिया की कैम्पियरगंज के रामचौरा बरई टोला में ससुराल है। आशीष अपनी ससुराल आया था। वह अपनी कार से रामचौरा निवासी राधेश्याम चौरसिया, भोलू चौरसिया और लल्लू के साथ कहीं जा रहा था। रात 12:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार कार करमैनी मार्ग पर स्थित कात्यायनी स्थान के पास कार पेड़ से टकरा गई।
घटना में आशीष चौरसिया, राधे चौरसिया और भोलू चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार का चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज भर्ती कराया। जहा उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications