गणतंत्र दिवस पर भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, चल रहा है चेकिंग अभियान
गोरखपुर/महराजगंज। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि नेपाल से भारत को जोड़ने वाली सीमा खुली होने की वजह से यहां से लगातार घुसपैठ की आंशका बनी रहती है। यही वजह है कि महराजगंज जिले से लगी सोनौली सीमा पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और एसएसबी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। सीमा पर सीसीटीवी और सिविल ड्रेस में भी जवान लोगों पर नजर रख रहे हैं।

बॉर्डर पर बढ़ाई गई पेट्रोलिंग
महराजगंज जिले से सटे इंडो नेपाल सीमा के सभी थानों को अलर्ट के साथ पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। भारत से नेपाल जाने वालों या नेपाल से भारत आने वाले हर एक व्यक्ति और गाड़ियों की सघनता के साथ तलाशी ली जा रही है।

गहनता से हो रही लोगों की जांच
महराजगंज जिले से लगी भारत-नेपाल सीमा पर सीमा पार से आने वाले लोगों की गहनता से जांच की जा रही है। सीमा पर एसएसबी जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। बीते दिनों नेपाल से आतंकी गतिविधिओ और मादक पदार्थों के बड़े मामले सामने आने के बाद अब भारतीय सुरक्षा एजेसियां कोई चूक नहीं चाहती हैं। इसके लिए अब सीमा पर जवान सीसीटीवी और खूफिया टीम के जरिए सीमा पार से आने वालों पर नजर रख रहे हैं। देश विरोधी गतिविधियों को कैसे रोका जाए इसको लेकर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक खाका तैयार किया है। सोनौली सीमा पर ही नहीं बल्कि जिले से लगी पूरी सीमा पर चौकसी तेज कर दी गई है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लगातार चल रही चेकिंग
महाराजगंज के एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि महराजगंज की 85 किलोमीटर का बाउंड्री है, जो नेपाल बॉर्डर से सटे हैं। इसकी वजह से यह काफी संवेदनशील बॉर्डर है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सशस्त्र सीमा बल और महाराजगंज की पुलिस बॉर्डर पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। साथ ही साथ किसी तरह के अवांछित या असमाजिक तत्व प्रवेश न कर जाएं, इसके लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications