Prayagraj Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड के मद्देनजर भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट, एडीजी ने दिए यह खास निर्देश
प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Gorakhpur News: प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या के बाद से ही पुलिस तेजी से आरोपियों की धर पकड़ कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को इस हत्याकांड के एक संदिग्ध आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया है। उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। आरोपियों के नेपाल भागने की आशंका में भारत- नेपाल सीमा पर अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही गोरखपुर के एडीजी अखिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।
एडीजी अखिल कुमार ने प्रयागराज हत्याकांड के शूटरों के नेपाल भागने की आशंका में अलर्ट जारी किया है। इसमें एडीजी ने नेपाल सीमा से सटे सभी एसपी को पत्र जारी कर सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग बढ़ाने व संदिग्ध पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। एडीजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को आरोपियों का वायरल वीडियो भी भेजा है जिससे उनकी आसानी से पहचनान की जा सके।
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि प्रयागराज हत्याकांड के आरोपियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। वह जहां भी होंगे उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। शूटरों के नेपाल जाने की सूचना पर अलर्ट जारी किया गया है। अब तक शूटर्स की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसे लेकर भारत-नेपाल सीमा के सभी जिलों, खासकर महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और बहराइच समेत दूसरे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भेज दिया गया है।
उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उमेश हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी की अरबाज को मुठभेड़ में मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications