Siddharthnagar में बाढ़ से मची तबाही,सैकड़ों गांवों में घुसा पानी,पलायन कर रहे लोग
सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ का कहर जारी है।स्थिति भयावह है। सैंकड़ों गांवों में पानी घुस गया है।सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं।बिजली बाधित है। लोगों को कई परेनाशियों का सामना करना पड़ रहा है।लोग अपने घरों छोड़कर पलायन कर रहे हैं।
Flood in Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर में बाढ़ का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नदियां उफान पर हैं। जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।गांवों में पानी घुसने का क्रम जारी है। सोनौली नानकार के पास अशोगवा-मदरहवा बांध, बूढी राप्ती नदी के दक्षिणी छोर पर स्थित सूपा-अशोगवा बांध डड़िया गांव के पास और शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के नकही गांव के दक्षिण लमुइया गांव के पास बांध टूट गया है।इन बांधों के टूटने से स्थिति और भयावह हो गयी।सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बस्ती मंडल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था।

जानकारी के मुताबिक, अशोगवा-मदरहवा बांंध टूटने से कई गांवों में पानी घुसने के साथ ही घर डूब चुके हैं।इससे ग्रामीण या तो छतों पर हैं या वहां से पलायन कर चुके हैं।सोनौली के पास बांध टूटने से लमुइया, मधवापुर, होरिलापुर, परसोहिया, बजराभारी में भी दबाव बढ़ने के बाद रिसाव हो रहा है।बूढी राप्ती नदी के दक्षिणी छोर पर स्थित सूपा-अशोगवा बांध डड़िया गांव के पास कट जाने से फजिहतवा नाले व बूढ़ी राप्ती के बीच बसे सैंकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। भगौतापुर, भटौली, छबीले डीह, नगवा, कोड़री, बलुआ, खम्हरिया सहित कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। चेतिया- सूपा मार्ग पर बिहरा चौराहा व दसिया के पूरब सड़क पर दस फिट पानी चल रहा है। माना जा रहा है कि यदि जलस्तर में कमी नहीं हुई तो चेतिया-जिगिनिहवा मार्ग पर भी पानी चढ़ जाएगा। इससे इटवा तहसील के भी दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।
वहीं शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के नकही गांव के दक्षिण लमुइया गांव के पास बांध टूटने से लमुइया, नकही, कोटिया, नईदहर, बैचनथा गांव में बाढ़ से घिर गए। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि कई गांव बाढ़ से प्रभावित है।इन क्षेत्रों में राहत एंव बचाव कार्य जारी है।पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है।नाव लगाकर पीड़ितों को बाहर निकाला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications