'ट्रेन में बम है...', झूठी सूचना देने वाला रिक्शा चालक गिरफ्तार, पत्नी को खुश करने के लिए उठाया था ऐसा कदम
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम होने की झूठी सूचना देने वाले युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है तथा दिल्ली में रहकर रिक्शा चलाता है। जीआरपी द्वारा उसे पकड़ा गया तो उसने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के लिए ऐसा कदम उठाया था।
दरअसल, यह पूरी घटना बीते 13 सितंबर की है। 13 सितंबर की रात 12 बजे डायल-112 पर फोन करके एक अंजान शख्स ने सूचना दिया कि दरभंगा जाने वाली ट्रेन में बम रखा हुआ है। बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद जीआरपी तुरंत सक्रिय हुई और ट्रेन को रोककर जांच पड़ताल प्रारंभ किया गया।

ट्रेन रोककर जीआरपी और आरपीएफ द्वारा जांच करने प्रारंभ किया गया जिससे उसमें सवार यात्री भी काफी परेशान है। जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि ट्रेन में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं है। उसके बाद जांच पड़ताल पूरी हो जाने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया था।
ट्रेन के रवाना होने के बाद जीआरपी द्वारा कॉलर की पहचान शुरू की गई। मामले में फोन करने वाले शख्स के ऊपर आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी दशरथ प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। मुकदमा दर्ज करने के बाद सर्विलांस टीम द्वारा जब पड़ताल किया गया तो पता चला कि कॉलर बिहार का रहने वाला है।
लेकिन उसकी करंट लोकेशन दिल्ली में दिल्ली में मिली। यह भी पता चला कि आरोपित बिहार के बैगल फतेहपुर, मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में रहकर रिक्शा चलाता है। ऐसे में जीआरपी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार रिक्शा चालक को शनिवार को जीआरपी टीम गोरखपुर लेकर आई।
इसलिए उठाया था ऐसा कदम
जीआरपी की पूछताछ में उसने बताया कि वह बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12565 द्वारा अपने घर से दिल्ली जा रहा था। गोरखपुर में पहुंचने के बाद कुछ युवक उसकी बीवी और बेटी के साथ बदसलूकी करने लगे। उसने यह भी कहा कि उसकी बीवी और बेटी को सीट भी नहीं मिला।
बदसलूकी करने वालों पर कार्रवाई के लिए उसने 139 नंबर पर फोन किया लेकिन उसे कोई मदद नहीं मिली। काफी परेशान होने के बाद जब उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो और उसकी पत्नी परेशान थी ऐसे में उसे खुश करने के लिए उसने 112 नंबर डायल करके बम होने की झूठी सूचना दे दी थी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications