UP News: गोरखपुर जोन के नए ADG डॉ. केएस प्रताप कुमार ने संभाला पदभार,कहा- पीड़ितों के साथ नहीं होगा अन्याय
Gorakhpur News: गोरखपुर जोन के नए एडीजी डॉ. केएस प्रताप कुमार ने बुधवार को पदभार संभाला। इस दौरान आईजी जे रविन्द्र गौड़,एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर व एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने उनका स्वागत किया। एडीजी ने गार्ड ऑफ आनर की सलामी भी ली।
यह हैं एडीजी की प्राथमिकताएं
एडीजी डॉ. केएस प्रताप कुमार ने कहा कि फरियादियों की समस्या का त्वरित निस्तारण व अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना मेरी प्राथमिकता है। पूरे जोन को अपराधमुक्त रखना मेरा उद्देश्य है। यह जोन कई जगहों पर अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है ऐसे में इन सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

पहले भी कर चुके है गोरखपुर में काम
एडीजी डॉ. केएस प्रताप कुमार गोरखपुर व आस-पास की जगहों से पूर्व परिचित हैं। वह यहां 2002 में एसएसपी के रुप में कार्य कर चुके हैं।
1993 बैच के हैं आईपीएस अधिकारी
डॉ. प्रताप 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं। वह प्रयागराज में एसएसपी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications