Indo-Nepal border: घुसपैठियों को रोकने के लिए पुलिस ने की यह खास पहल

भारत- नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने सीमावर्ती क्षेत्रों वाच टावर लगाने की योजना बनाई है।

indo

Gorakhpur News: गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ को रोकने के लिए खास योजना बनाई है। इन क्षेत्रों वॉच टॉवर का निर्माण किया जाएगा। जिससे घुसपैठियों को रोका जा सके। यूपी के सात जिले नेपाल सीमा से सटे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यूपी का 575 किलोमीटर हिस्सा नेपाल सीमा से लगा। जिसके अंतर्गत तीस थाने आते हैं। इन सीमावर्ती क्षेत्रों में तीन सौ से अधिक पगडंडियां हैं। जिनका प्रयोग अधिकांश अपराधियों द्वारा भागने के लिए किया जाता है।

एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि इन सीमावर्ती क्षेत्रों में वॉच टावर बनेंगे। इसके साथ ही इस टावर के पास कंट्रोल रुम और सिपाहियों के बैरक का भी निर्माण किया जाएगा। जोन के सभी पुलिस अधिकारियों ने इसके लिए जमीन देख ली है। इन सब के निर्माण का कार्य पुलिस आवास निगम लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। आपरेशन कवच के तहत एसएसबी के साथ जिले की पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है।

adg

जानकारी के मुताबिक, यूपी के सात जिलों की 570 किलो मीटर सीमा नेपाल से सटी हुई है। इसमें भी लगभग चार सौ किलोमीटर हिस्सा गोरखपुर जोन में पड़ता है। इन सीमावर्ती क्षेत्रों में वाच टावर लगने ने देश विरोधी गतिविधियों में कमी आएगी। गोरखपुर जोन के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत व लखीमपुर खीरी जिले के 30 थाने नेपाल सीमा से लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+