Air Service: गोरखपुर से जम्मू के साथ देहरादून उड़ान की जल्द मिलेगी सौगात
गोरखपुर से देहरादून व जम्मू के लिए हवाई सेवा शुरु करने की कवायद की जा रही है। जल्द ही यह सेवा शुरु होने की उम्मीद है।

Gorakhpur News: हवाई यात्रियों के लिए अच्छी है। गोरखपुर सहित पूर्वांचल के उन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है जो यहां से जम्मू या देहरादून जाने की इच्छा रखते है। जी हां, गोरखपुर से जल्द ही देहरादून व जम्मू के लिए हवाई सेवा शुुरु की जाएगी। इस सेवा के शुरु होने के बाद माता वैष्णों का दर्शन आसानी से किया जा सकेगा।
जम्मू व देहरादून के लिए हवाई सेवा जानकारी के मुताबिक, विमानन कंपनियों के इच्छा व्यक्त करने के बाद जम्मू व देहरादून के लिए समर शेड्यूल में हवाई सेवा शुरु करने की कवायद की जा रही है। इस सेवा के शुरु होने के बाद जम्मू व देहरादून की यात्रा बहुत कम समय में पूरी होगा। दोनों जगहों की यात्रा महज दो घंटे में पूरी ही जा सकेगी।
इन विमान कंपनियों ने जाहिर की इच्छा जिन विमानन कंपनियों ने जम्मू व देहरादून के लिए गोरखपुर से सेवा शुरु करने की इच्छा जाहिर की है उनमें विस्तारा, आकासा एयर और गो-फर्स्ट शामिल हैं। इन जगहों के लिए हवाई सेवा शुरु होने के साथ ही गोरखपुर एयरपोर्ट से कई विमानन कंपनियां अपनी सेवा देंगी,जिससे गोरखपुर भी प्रदेश के बड़े एयरपोर्टों की श्रेणी में शामिल होगा।
एयरपोर्ट विस्तार के बाद विमानन कंपनियां दिखा रही विशेष रुचि
गोरखपुर एयरपोर्ट का विस्तार लगभग 42.14 एकड़ जमीन में किया जाना है। इसकी स्वीकृत मिल चुकी है। इसके साथ ही इस विस्तार के लिए 76 करोड़ 66 लाख 96 हजार 880 रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। इस विस्तार के साथ ही पार्किंग स्थलों की संख्या दो से बढ़कर10 हो जाएगी।
इन जगहों के लिए मिल रही हवाई सेवा
गोरखपुर से अभी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज के लिए हवाई सेवा दी जा रही है। एयरपोर्ट विस्तार के बाद चेन्नई, बेंगलुरु, वाराणसी समेत कई अन्य जगहों के लिए भी सेवा शुरु हो जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications