Gorakhpur News: अपहरण व मारपीट गिरोह के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
गोरखपुर की कैंट पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस ने रविवार को अपहरण व मारपीट गिरोह के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम यह कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक कैंट ने बताया कि गैंग लीडर सचिन यादव पुत्र पूरन प्रसाद यादव उर्फ गुन्जा यादव निवासी गिरधरगंज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर जो एक शातिर किस्म के अपराधी है । इनका एक संगठित गिरोह है । जिसमें शक्तिधर सिंह पुत्र रवि प्रताप सिंह निवासी घघरूआ खण्डेसर थाना घुघली जनपद महाराजगंज, विकेश शुक्ला पुत्र गिरजेश शुक्ला निवासी गौरी बाजार मोहल्ला पालन कुण्डा थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया हाल पता उचवा टोला झरना टोला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर,अंशुमान गौड़ उर्फ विनायक पुत्र अनिल गौड़ निवासी म.नं. 57 आवास विकास कालोनी थाना कैंट जनपद गोरखपुर,शिवम सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी म0नं0 214, आवास विकास कालोनी थाना कैंट जनपद गोरखपुर सदस्य के रुप में काम करते हैं।
यह सभी आर्थिक व भौतिक बुनियादी या अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर अपहरण व मारपीट जैसे अपराध करते रहते हैं । सामान्यतः इनके विरुद्ध कोई भी व्यक्ति अभियोग दर्ज कराने व गवाही देने से डरता है । गिरोह के सरगना एवं सदस्यों का जनमानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिनके अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए आज कैण्ट थाना पर गैंगेस्टर की प्रभावी कार्यवाही की गयी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications