UP: गोरखपुर से चीन भेजे जा रहे थे कछुए, पूरे देश में है तस्करों का नेटवर्क, पुलिस को ऐसे मिली कामयाबी
गोरखपुर की कैँट पुलिस ने गुरुवार को बड़े कछुआ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कछुओं के साथ चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर की कैँट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने रामगढ़ताल से निकालकर नेपाल के रास्ते चीन भेजे जाने वाले कछुओं की खेप बरामद की है। पुलिस ने चार तस्कराें को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों का पूरे देश में नेटवर्क फैला है। पुलिस अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। 34 कछुएं बरामद किए गये हैं।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के मोहद्दीपुर चौराहे पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली। तो उसमें से कछुए बरामद हुए। पुछताछ में पता चला कि ये कछुए रामगढ़ताल से निकाले गये हैं। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नाई ने बताया कि कछुए की तस्करी कर रहे चार तस्कराे को पकड़ा गया है। पूछताछ में पता चला कि ये तस्कर यहां से कछुओं को ले जाकर नेपाल के रास्ते चीन भेज देते हैं। इनको इसकी अच्छी रकम मिल जाती है। इनका पूरे देश में नेटवर्क है। बिहार, यूपी, असम, बंगाल, सहित कई प्रदेश में इनका सक्रिय गिरोह कार्य कर रहा है। जल्द ही इनके अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें वलिस्टर सिंह निवासी जगमांझा थाना एकौना देवरिया, सुग्रीव निषाद निवासी महरवा की बारी थाना कैंट गोरखपुर, बब्लू निषाद निवासी महरवा की बारी थाना कैंट गोरखपुर और दुर्गेश साहनी निवासी झुगिया थाना बखीरा संतकबीरनगर शामिल हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications