Gorakhpur News: सहेली ने युवती को किया चार युवकों के हवाले, फिर जो हुआ सुन उड़ जाएंगे होश

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां बरेली से आए चार युवकों ने पादरी बाजार की रहने वाली एक युवती का अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों ने युवती की जान बचाई। पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पीड़ित युवती ने कैंट थाना पुलिस को बताया कि माता-पिता में विवाद चल रहा है। जिसकी वजह से मां किराए का कमरा लेकर पादरी बाजार रहती है। मैं और बहन भी साथ में रहती हैं। यहां रहने के दौरान भटहट की रहने वाली प्रियंका से मुलाकात हुई। प्रियंका की रिश्तेदारी पादरी बाजार है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से मैंने प्रियंका से काम के लिए कहा था। प्रियंका ने मुझे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।

gorakhpur

नौकरी के लिए बातचीत के लिए उसने मुझे भटहट बुलाया। यहां पहले से चार पहिया वाहन के साथ चार लोग मौजूद थे। कुछ देर बातचीत के बाद मैं वापस पादरी बाजार के लिए निकलने लगी। तभी प्रियंका ने कहा कि ये लोग वहीं जा रहे हैं साथ में ही चली जाओं असुरन पर उतार देंगे। जब मैं असुरन पहुंची और इन लोगों से वाहन रोकने के लिए कहा तो इन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। बेतियाहाता चौराहे पर शोर मचाने पर राहगीरों ने मुझे देख लिया और उन्होंने गाड़ी को चारो तरफ से घेर लिया।

छानबीन में पता चला कि प्रियंका ने युवती को 63 हजार रुपए में बरेली से आए युवकों के हवाले कर दिया था। कैंट थाना पुलिस आरोपित बरेली, सिरौली के मुगलपुर में रहने वाले राजकुमार, उसके फूफा धर्मपाल, साथी प्रशांतदीप और चालक सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि भटहट की रहने वाली युवती व महराजगंज के पनियरा में रहने वाले सूरज ने शादी कराने का झांसा देकर राजकुमार से रुपये लिए हैं। दोनों की तलाश चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+