अफ्रीकन स्वाइन फीवर को लेकर गोरखपुर प्रशासन अलर्ट,सुअरों को बाड़े में रखने के दिए निर्देश
यूपी की राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर पाए जाने की पुष्टि के बाद पूरे प्रदेश में एलर्ट जारी कर दिया गया है।गोरखपुर प्रशासन भी अलर्ट है। इसके साथ ही सुअर पालकों को जानवरों को पशुबाड़े
गोरखपुर,22 जुलाई: यूपी की राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में सुअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर पाए जाने की पुष्टि के बाद पूरे प्रदेश में एलर्ट जारी कर दिया गया है।गोरखपुर प्रशासन भी अलर्ट है। इसके साथ ही सुअर पालकों को जानवरों को पशुबाड़े में ही रखने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि जिले में चार हजार सुअर हैं। इनमें से 500 सुअर बाड़े में रखे गए हैं। 267 गांव ऐसे हैं, जहां पर सुअर पाला जाता है। गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि सुअर पालना छोड़ दें। अब दूसरा व्यवसाय करें। इससे संक्रामक बीमारियों की चुनौती से निपटने में आसानी होगी। सुअर से ही जापानी इंसेफेलाइटिस भी होता है।
डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि सुअरों में किसी भी प्रकार की बीमारी या फिर मौत होने पर जांच कराई जाएगी। सुअरों के सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उस क्षेत्र के लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
स्वाइन इन्फ्लूएंजा एक संक्रामक सांस की रोग है जो कि सामान्य रूप से केवल सूअरों को प्रभावित करती है। यह आमतौर पर स्वाइन इन्फ्लूएंजा ए वायरस के H1N1 स्ट्रेंस के कारण होता है। हालांकि H1N2, H3N1 और H3N2 के रूप में अन्य स्ट्रेंस भी सूअरों में मौजूद रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications