11 हजार केवीए के हाईटेंशन खंभे पर बंसती का हाई वोल्टेज ड्रामा, जिद है पति के साथ प्रेमी भी चाहिए

UP VIRAL VIDEO: फिल्म शोले में वीरु बंसती को पाने की जिद में पानी की टंकी पर चढ़कर जान लेनी की कोशिश करता है। यहां बंसती वीरु को पाने के लिए 11 हजार केवीए के बिजली खंभे में चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु कपर देती है।

गोरखपुर में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के लिए बिजली की खंभे पर चढ़ गई. उसकी मांग थी कि वो घर में अपने प्रेमी को रखे और जब पति ने इस पर गुस्सा किया तो,वो नराज हो कर बिजली के खंभे पर चढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर नीचे उतारा।

UP VIRAL VIDEO DRAMA

महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा
दरअसल, गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे एक महिला घर से निकलकर बिजली के खंभे पर चढ़ गई। उसके बाद वहां हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया, धीरे-धीरे लोगों का झुंड़ इक्ठा होने लगा।

नाराज महिला बिजली के पोल पर चढ़ गई। इसके बाद उसने 11 हजार केवीए के हाईटेंशन तार को कसकर पकड़ लिया। यह एक अच्छी बात थी, कि उस समय लाइट कटी हुई थी नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

मौके पर पहुंची पुलिस
वहां खड़े लोगों ने इस बात की सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को किसी तरह समझा बुझाकर बिजली विभाग के टीम की मदद से नीचे उतारा। फिलहाल महिला सुरक्षित है और उसे उसके पति के साथ घर भेज दिया गया। वहीं इस मामले में किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।

स्थानीय लोगों ने बताया

34 साल की यह महिला शादी शुदा है और 3 बच्चों की मां भी है। इस महिला का किसी और के साथ अफेर चल रहा है और पति के साथ अनबन चल रही है। इसके पति का नाम राम गोविंद है जिसकी उम्र 35 साल है। वह घर चलाने के लिए मजदूरी करता है।

पत्नी की जिद है, कि वो घर पर अपने लवर को भी साथ रखना चाहती है। इस पर पति ने इंकार कर दिया, जिसकी वजह से झगड़ा सड़क पर उतर आया। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+