गोरखपुर: BJP नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या, आज दाखिल करना था प्रधानी का पर्चा
गोरखपुर: BJP नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या, आज दाखिल करना था प्रधानी का पर्चा
गोरखपुर। खबर सीएम सिटी यानी गोरखपुर जिले से है। यहां भाजपा के सेक्टर प्रभारी व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने इस दुस्साहसिक वारदात को गुलरिहा थाने से महज एक किलीमोटी की दूर नरायनपुर गांव पास अंजाम दिया। बता दें कि बृजेश सिंह गांव में अपने मकान में बने कैंप कार्यालय से मोगलहा स्थित घर आने के लिए निकले थे। तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों घटना की जानकारी पुलिस को दी और बृजेश सिंह को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बृजेश सिंह के सीने और सिर में गोली मारी गई थी। वहीं, बृजेश सिंह की मेडिकल कॉलेज में मौत की पुष्टि होते ही उनके समर्थकों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए हंगामा किया। वहीं, सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार पी तीन थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बृजेश सिंह इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद के प्रबल दावेदार थे और शनिवार (03 मार्च) को पर्चा दाखिला की तैयारी कर रहे थे।
वहीं, प्रॉपर्टी विवाद व चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।
तो वहीं, फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा देकर गुस्साए ग्रामीणों को शांत कराया। प्राप्त समाचार के मुताबिक, बृजेश सिंह मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले थे। उनके पिता गुप्तेश्वर सिंह पुलिस विभाग में दरोगा थे। गोरखपुर में तैनाती के दौरान यहीं पर बस गए थे। बृजेश सिंह नरायनपुर गांव के पूर्व प्रधान है और मेडिकल कॉलेज रोड पर मोगलहा के पास उनका आवास है।
आज करने वाले थे नामांकन
बता दें कि पिछली बार सीट सुरक्षित होने की वजह से चुनाव नहीं लड़ सके थे, लेकिन इस बाद सीट अनारक्षित होने पर प्रधान पद के प्रबल दावेदार बताए जा रहे थे। नामांकन करने के लिए उन्होंने पर्चा भी खरीद लिया था। शनिवार को नामांकन करने की रणनीति बनाकर वह शुक्रवार रात 11 बजे के करीब गांव में जनसंपर्क करने के बाद बाइक से मोगलहा स्थित आवास लौट रहे थे। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि गोली मारकर हत्या किए जाने की जांच की जा रही है। पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications