Gorakhpur News: सिपाही ने दरोगा को दांतों से काटा, चौकी में ही जमकर हुई मारपीट, पुराने मामले से था नाराज
Gorakhpur News: यूपी के गारखपुर में गुरुवार को सिपाही और दरोगा के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद गुस्साए सिपाही ने दरोगा को दांत से काट लिया। दोनों के बीच झड़प होते देख वहां हंगामा मच गया।
बताया जा रहा है कि सिपाही और दरोगा के बीच पुराने मामले को लेकर नाराजगी थी। गुरुवार को दरोगा को देखने के बाद सिपाही अपना आपा खो दिया और वह हमलावर हो गया। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला गोरखपुर जनपद के बरगदवा चौकी का है। बताया जा रहा है कि सिपाही राजेंद्र गौड़ कुछ समय पहले शाहपुर थाने में तैनात था। तैनाती के दौरान सिपाही के उपर अवैध वसूली का आरोप लगा था।
मामले की जांच कराया गया तो आरोप सही पाया गया। उसके बाद एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया था। उसके बाद से ही सिपाही राजेंद्र गौड़ दरोगा आसिफ अली शेख से नाराज था। गुरुवार को दरोगा आसिफ किसी काम से बरगदवा चौकी पर गए थे।
उसी समय सिपहा राजेंद्र गौड़ भी वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों आमने-सामने हुए तो आग बबूला हो गए। इस दौरान सिपाही ने दरोगा के उपर हमला कर दिया। हमला करने के चलते दरोगा घायल हो गया। हालांकि उसके बाद दोनों में सुलह करा दिया गया। फिलहाल मामले की जानकारी होने के बाद एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर द्वारा जांच कराने की बात कही गई है।












Click it and Unblock the Notifications