Gorakhpur News: फैलाई गंदगी तो नगर निगम लगाएगा यह जुर्माना
गोरखपुर के रहने वालों के लिए यह खबर उपयोगी है।अब अगर उन्होंने किसी भी जगह गंदगी फैलायी तो उन्हें भारी जुर्माना देना पड़ेगा।जी हां नगर निगम ने गंदगी के हिसाब से जुर्माना की भी निर्धारण किया है।
Gorakhpur News: गोरखपुर के रहने वालों के लिए यह खबर उपयोगी है।अब अगर उन्होंने किसी भी जगह गंदगी फैलायी तो उन्हें भारी जुर्माना देना पड़ेगा।जी हां नगर निगम ने गंदगी के हिसाब से जुर्माना की भी निर्धारण किया है।अब सेनेटरी इंस्पेक्टर भी गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई कर सकेंगे।

गोरखपुर के नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम का यही प्रयास है कि गोरखपुर के सभी जगहों को स्वच्छ रखा जाए।जो लोग कही भी कचरा गिरा देते हैं अब उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उनसे गंदगी के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा।इसके लिए बोर्ड की स्वीकृति मिल चुकी है। इंफोर्समेंट की टीम का गठन किया जाएगा जिसके बाद सख्ती से गंदगी फैलाने वालों को रोका जाएगा।उन्होंने बताया कि अलग-अलग तरह की गंदगी फैलाने पर अलग-अलग जुर्माना लगाया जाएगा।
-खुले में शौच-पेशाब करने पर 200 का जुर्माना वसूला जाएगा।
-आवासीय भवन स्वामियों द्वारा खुले में कचरा डालने पर- 100 रुपये
सैलूनों द्वारा गंदगी या बाल सड़क पर डालने पर- 200 रुपये
-दुकानदार द्वारा खुले में कचरा डालने पर- 250 रुपये
-आम रास्ते या मकान के सामने पालतू पशुओं द्वारा गंदगी फैलाने पर - 1000 रुपये
-जूस-सब्जी एवं फ्रूट ठेला व्यवसायियों पर- 1000 रुपये
-मीट मुर्गा के अपशिष्ट आम रास्तों पर डालने पर - 1500 रुपये
-औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा खुले में कचरा डालने पर- 2000 रुपये
-शादी विवाह स्थलों के बाहर खुले में कचरा डालने पर - 5000 रुपये
-प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, दवाखाना द्वारा गंदगी फैलाने पर- 2000 रुपये
-खुले में या टेंट लगाकर मीट मांस पकाने और अंश सड़क पर फेंकने पर- 5000 रुपये
-सरकारी भवनों, चौराहों एवं शहरी चारदीवारों और गेटों पर वाणिज्यिक पोस्टर लगाने पर- 2000 रुपये
नगर आयुक्त ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिले में स्वच्छता बनाएं रखे।पर्यावरण को स्वच्छ व सुदंर रखे।नगर निगम के कार्यों में सहयोग करें जिससे यहां स्वच्छता कायम रखी जा सके।












Click it and Unblock the Notifications