Subrata Roy Death News: सुब्रत राय के निधन पर MP Ravi Kishan ने व्यक्त की शोक संवेदना, कही यह बात
Subrata Roy Death News: गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत राय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दु:ख की घड़ी में परिजनों को शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की है। सुब्रत राय का मंगलवार की रात मुंबई में 75 साल की अवस्था में निधन हो गया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि सुब्रत राय ने अपनी कुशलता और योग्यता से फर्श से अर्श का सफर तय किया। उन्होंने साबित किया कि कठिन परिश्रम और ईमानदारी से कोई भी बुलंदियों को छू सकता है। एक साधारण परिवार में जन्मे सहाराश्री ने देश ही नहीं विदेशों में भी पहचान बनाई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करेंं और परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

बिहार प्रांत के अररिया जिले के मूल निवासी सुब्रत राय का एक बड़ा और खास रिश्ता गोरखपुर से रहा है। उन्होंने अपना शुरुआती समय यहां बिताने के अलावा फर्श से अर्श तक पहुंचने का सफर भी गोरखपुर की गलियों से ही शुरू किया था। यहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई से लेकर मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications