UP Diwas : विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित हुए पर्वतारोही नीतीश, राज्यपाल व सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला

गोरखपुर के युवा अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश सिंह को यूपी दिवस के असवर पर लखनऊ में विवेकांनद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाकर नीतीश बेहद खुश हैं।

nitish

Gorakhpur News : कठिन परिश्रम से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है,इसका साक्षात उदाहरण हैं गोरखपुर के पर्वतारोही नीतीश सिंह। बहुत कम उम्र में पिता का साथ छूट जाने के बाद भी नीतीश ने कभी हिम्मत नहीं हारी। देश ही नहीं विदेशों की भी ऊंची से ऊंची चोटियों को अपने कदमों तले रखा। आज पूरे देश को इन पर नाज है। अपने क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने और समाज के हित में लोगों को जागरुक करने के कारण यूपी दिवस के अवसर पर नीतीश को लखनऊ में मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेकानंद यूथ अवार्ड 2021-2022 से सम्मानित किया है।

प्रथम स्थान पर रहे नीतीश

प्रथम स्थान पर रहे नीतीश

पर्वतारोही नीतीश स्वामी विवेकानंद युद्ध वार्ड में पहले नंबर पर चयनित हुए थे। इस सूची में नीतिश सिंह समेत कुल 10 युवाओ को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड मिला।।चयनित प्रतिभागियों में पहले नम्बर पर है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह,युवा कल्याण व खेल मंत्री गिरीश यादव भी मौजूद थे।

प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

इस अवार्ड में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किए। नीतीश के पिता शहीद लांस नायक अमरजीत सिंह कारगिल युद्ध के दौरान सड़क दुर्घटना में शाहिद हुए थे। अभी हाल में ही नीतिश ने अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु पर भारत का गौरवशाली तिरंगा झंडा फहराया है ।।माउंट मेरु की चोटी से शिक्षा सबका अधिकार एवं बाल विवाह मुक्त भारत का जागरूकता संदेश दिया। नीतीश ने यह मिशन 42 घण्टे में पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। नीतीश का अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने की है जिसके लिए नीतीश ने तैयारियां शुरू कर दी है।

राज्यपाल व सीएम ने बढ़ाया हौसला

राज्यपाल व सीएम ने बढ़ाया हौसला

पर्वतारोही नीतीश ने बताया कि जब वह मंच पर पुरस्कार लेने गए उस दौरान वह बेहद खुश थे। इस सम्मान ने उनके हौसले को कई गुना बढ़ा दिया। राज्यपाल व सीएम योगी ने कहा कि आप और आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करें। साथ ही अन्य युवाओं को भी प्रेरित करें।

नीतीश ने युवाओं से की अपील

नीतीश ने युवाओं से की अपील

नीतीश ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं माननी चाहिए। अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए लगातार प्रयास करना चाहिए। सफलता अवश्य मिलेगी।

किया आभार व्यक्त
नीतिश सिंह ने इस सम्मान के लिए विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए परिजनों,मित्रो और यात्राओं में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके वजह से यह सम्भव हो पाया।।साथ ही नीतीश ने जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह व जिला प्रशासन का भी धन्यवाद किया।

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही हैं नीतीश

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही हैं नीतीश

आपको बता दे कि अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश सिंह ने यूरोप महाद्वीप,अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों के साथ साथ अब तक 11 पर्वतों को फतह किया है।नीतीश बढ़-चढ़ कर समाजिक मुद्दे जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,सर्व शिक्षा अभियान,पर्यावरण संरक्षण,बाल विवाह मुक्त हेतु संदेश देने का कार्य किया।।स्वच्छता सर्वेक्षण,पॉलीथिन मुक्त गोरखपुर, मतदाता जनजागरूकता अभियान, सहित कई जनजागरूकता अभियान में ब्रांड अम्बेसडर बनकर आमजन को जागरूक करने का कार्य किया।

पर्वतारोही नीतीश सिंह की उपलब्धि
• 15 अगस्त 2021 को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊची (5642मीटर) चोटी माउंट एलब्रस को फतह किया।

• 26 जनवरी 2021 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊची माउंट किलिमंजारो को फतह किया।

• 2020 में उत्तराखंड माउंट रूद्र गैरा (19810 फीट) फतह किया

• एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े ग्लेशियर मीराथाग ग्लेशियर पर भारत के गौरव तिरंगा लहराया

• गोरखपुर से नेपाल एवं नेपाल से गोरखपुर की यात्रा साइकिल से यात्रा कर पर्यावरण की अलख जगाई।

• इंडियन माउंटेनियरिंग फाऊंडेशन के नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग इंदौर मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व।

• लेह लद्दाख में स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 2187 फीट की सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

Recommended Video

    UP Diwas पर बोले CM Yogi Adityanath, कहा-यूपी में जन्म लेना गौरव की बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+