मनीष गुप्ता केस: पीड़ित परिवार से बोले अधिकारी- FIR न दर्ज कराएं, वीडियो वायरल
गोरखपुर, 30 सितंबर: गोरखपुर में पुलिस की कथित पिटाई से कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत हो गई। पुलिस पर मामले का दबाने का आरोप लगा। अब एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गोरखपुर के डीएम और एसपी के साथ पीड़ित परिवार की बातचीत का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक, अधिकारी आरोपी पुलिसवालों को बचाने की कोशिश करते हुए पीड़ित परिवार से केस दर्ज ना करवाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।

Recommended Video
अधिकारी बोले- पुलिसवालों का परिवार बर्बाद हो जाएगा
बताया जा रहा है कि गोरखपुर के डीएम विजय किरण आनंद और एसएसपी डॉ. विपिन टाडा बीआरडी मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के अंदर बंद कमरे में मनीष गुप्ता के परिवार से मान-मनव्वल कर रहे हैं। वीडियो में अधिकारी पीड़ित परिवार को समझा रहे हैं कि अगर केस दर्ज कराया तो पुलिसवालों का परिवार बर्बाद हो जाएगा, इसलिए एफआईआर न करें। उन्हें नौकरी का प्रलोभन भी दिया जा रहा है, लेकिन मृतक की पत्नी मौत के बदले मौत की सजा की बात पर अड़ी हुई हैं।
पीड़ित परिवार से बोले डीएम- सालों तक कोर्ट-कचहरी में परेशान होना पड़ेगा
वीडियो के मुताबिक, गोरखपुर के डीएम पीड़ित परिवार से कहते हैं, आप के मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से जांच होगी। मैं और कप्तान साहब स्वयं इसकी निगरानी करेंगे, यह मैं आप को आश्वासन देता हूं। मेरी इतनी बात रख लीजिए। मेरा यह अनुरोध मान लीजिए, मैं आप को एक बड़े भाई की हैसियत से कह रहा हूं। डीएम आगे कहते हैं, एक बार मुकदमा होने पर आप को अंदाजा नहीं है, मुझे पता नहीं आप कितना जानते हैं, सालो तक कोर्ट-कचहरी में परेशाना होना पड़ता है।
क्या है पूरा मामला ?
कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत गोरखपुर के होटल कृष्णा पैलेस में सोमवार देर रात हुई थी। आरोप है कि सुरक्षा के नाम पर जांच करने गई पुलिस की पिटाई से मनीष की मौत हुई थी। इस मामले में एसएसपी ने इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था। मामला तूल पड़कने के बाद सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद आरोपी छह पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications