Gorakhpur News: मास्टर का बेटा 'तारिक' कैसे बना आतंकी, कैसे हुआ ISIS से प्रभावित?
Gorakhpur News: पिता का मुहल्ले में सम्मान है। वह शिक्षक हैं। समाज में गुरु का दर्जा सबसे ऊंचा होता है, पर जब गुरु का ही बेटा समाज में आतंकी के रुप में जाना जाए तो हैरान हाेना स्वभाविक है। गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के खूनीपुर के रहने वाले तारिक को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है।
तारिक की प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर से हुई। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चला गया। यहां के बाद वह गुजरात रहा। इसी दौरान वह आईएसआईएस से प्रभावित हो गया। वह टेलीग्राम एप की मदद से राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री को डाउनलोड कर युवाओं को बांटता था। तारिक शरियत कानून लागू करने के पक्ष में युवाओं को एकजुट कर रहा था। इसके लिए उसे फंडिंग भी होती थी इसका भी संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर में उसकी गतिविधियों के बारे में लोकल पुलिस को काई जानकारी नहीं है। यूपी एटीएस तारिक के संपर्क में रहने वाले युवाओं की तलाश कर रही है। जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
आतंकी सुमैरा बानू के संपर्क में आकर बना आतंकी तारिक गुजरात में पकड़ी गयी सुमैरा बानू के संपर्क में आने के बाद जिहादी हो गया था। गोरखपुर इस्लामिक स्टेट आफ खुरासान प्रोविंस (आइएसकेपी) के देशव्यापी नेटवर्क से जुड़ा मोहम्मद तारिक अतहर उर्फ मोटू बचपन से ही दीनी बातें करता था। अपने नेटवर्क से वह गोरखपुर व आसपास के जिलों के युवाओं को जोड़ रहा था।












Click it and Unblock the Notifications