Vande Bharat Train: गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का नियमित संचलन आज से, पहले ही दिन ट्रेन हुई पैक

Vnade Bharat Train News Gorakhpur: देश को एक नई दिशा व गति देने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का गोरखपुर- लखनऊ के लिए नियमित संचलन रविवार से शुरु हो गया। इस ट्रेन को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ट्रेन पहले ही दिन पैक रही। शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ट्रेन पैक रहने में एसी ट्रेनों का किराया कम होने का असर भी देखने को मिला।

अयोध्या के लिए सबसे ज्यादा, बस्ती के लिए नहीं हुई कोई बुकिंग
वंदे भारत ट्रेन पहले ही दिन फुल रही। सबसे ज्यादा सीटें अयोध्या के लिए बुक रहीं जबकि बस्ती के लिए कोई भी सीट बुक नहीं हुई।

vande bharat

इतने बजे हुई रवाना
ट्रेन सप्ताह में छह दिन रविवार से शुक्रवार तक गोरखपुर से लखनऊ चलेगी। शनिवार को यह नहीं चलेगी। रविवार सुबह यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर खुलेगी और लखनऊ 10:20 बजे पहुंची। लखनऊ से यह ट्रेन शाम 7 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और गोरखपुर रात 11: 25 पर पहुंचेगी।

वंदे भारत यात्रा का क्रेज
गोरखपुर में वंदे भारत से यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी के मन में इस ट्रेन से यात्रा करने की इच्छा है। नए भारत की नई ट्रेन सबसे लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गोरखपुर के तारामण्डल के रहने वाले आशीष मोहन ने रविवार को वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की। उन्होंने बताया कि मैनें की यह ट्रेन बेहद सुविधा जनक व बहुत हाईटेक है। इससे यात्रा करने का अलग ही रोमांच रहा। व्यापारी आलोक बताते हैं कि लखनऊ किसी काम से जाना था। पहले मैं बस से निकल जाता था। इस बार मैंने सोचा कि वंदे भारत से यात्रा की जाए। रविवार को लखनऊ की यात्रा इसी ट्रेन से की। सच बेहद शानदार व सुविधाजनक रही यात्रा।

बोले सांसद
सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन प्रदेश के विकास को एक नई दिशा व गति देगा। गोरखपुर की देवतुल्य जनता के साथ ही यह पूरे प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बेहतर व शानदार विकल्प है।पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। इस नए भारत के निर्माण के हम सब साक्षी हैं। सीएम योगी ने गोरखपुरवासियों की सुविधाओं का सदैव ध्यान रखा है। आज गोरखपुर देश के बेहतरी शहरों में शामिल हो रहा है।

मंडल रेलवे उपोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य पवन दूबे ने बताया कि रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। वंदे भारत ट्रेन नए भारत का सपना साकार कर रहा है। प्रदेश के यात्रियों के लिए यह एक बेहतर विकल्प बना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+