Coronavirus के नए वैरिएंट को लेकर गोरखपुर में खास तैयारी,नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी
गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर अलर्ट है। सभी तैयारियां पूरी करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं । आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है।

Gorakhpur News: देश में कोरोना के नए वैरिएंट की इंट्री के बाद गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इस दौरान अगर कोई समस्या आती है तो किसी मरीज को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए जिले के सात सीएचसी समेत 13 स्थानों पर 17 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं। इनमें 15 प्लांट पूरी तरह से तैयार है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स और बड़हलगंज होम्योपैथी कॉलेज, चौरीचौरा, गोरक्षनाथ चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं। पिछली बार कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा था।इससे कई मरीजों की मौत हो गई थी। इस बार इस समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए पहले से ही तैयारी की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज में कोरोना के लिए बनेंगे वार्ड
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर विभाग पूरी तरह सक्रिय है। शासन के निर्देश पर यहां जल्द ही तीन सौ बेड का नया कोरोना वार्ड बनाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए 15 आक्सीजन प्लांट जिले के कई सीएचसी व अन्य जगहों पर लगाए गए हैं। सभी अस्पताओं को अलर्ट कर दिया गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का सभी से पालन करने की बार-बार अपील भी जा रही है। देश में इन दिनों कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित कुछ मरीज मिले है। जिसके बाद से केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती बरत रही है।












Click it and Unblock the Notifications