Gorakhpur News: बीयर शॉप पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur News: गोरखपुर की गगहा पुलिस ने हत्या मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष गगहा ने बताया कि उप निरीक्षक सरोज प्रसाद अपनी टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत हत्या मामले में वांछित अभियुक्त सत्यम यादव उर्फ पिकाचू पुत्र पन्नेलाल यादव ग्राम नेवसा थाना गोला जनपद गोरखपुर गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Gorakhpur News: खुद को CM का ओएसडी बता ठगी करती थी पुष्पा किन्नर, पुलिस ने की यह बड़ी कार्रवाई
मृतक के चाचा ने बताया कि मेरा भतीजा मोनू अंसारी पुत्र इस्माईल आवश्यक कार्य से पकड़ी चौराहा गया था कि नमस्ते बीयर शाप पर पहले से मौजूद ईसाल अन्सारी पुत्र नसीम अन्सारी ग्राम गाजेगड़हा,थाना गोला-जनपद गोरखपुर व सत्यम यादव पुत्र पन्नेलाल यादव ग्राम निवास थाना गोला जनपद गोरखपुर द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मेरे भतीजे को गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देने लगे जिसका विरोध करने पर सत्यम यादव के ललकारने पर ईशाल अंसारी ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से मेरे भतीजे के गले पर वार किया जिससे उसका गला कट गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया । जिसपर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त सत्यम यादव उर्फ पिकाचू उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।












Click it and Unblock the Notifications