बाढ़ का पानी भी छात्रा के हौंसलों के आगे पस्त, नाव चलाकर स्कूल जा रही संध्या, राहुल गांधी ने की तारीफ

लखनऊ, 06 सितंबर: मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। जी हां, यूपी में जहां बाढ़ ने लोगों के घरों को डूबो दिया, लेकिन एक बच्ची के हौंसलों को नहीं डूबा पाया। उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित गोरखपुर के बहरामपुर दक्षिणी की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा संध्या साहनी नाव चलाकर स्कूल जाती है। बाढ़ का पानी संध्या के जज्बा को नहीं रोक पाया। यहां तक की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बच्ची की तारीफ किए बगैर नहीं रह पाए।

बाढ़ में नाव से स्कूल जाती 11वीं की छात्रा संध्या

बाढ़ में नाव से स्कूल जाती 11वीं की छात्रा संध्या

एक तरफ बाढ़ का सामना कर रहे गोरखपुर जिले के कई इलाके यह सोच रहे है कि यह पानी कब उतरे, लेकिन बाढ़ के पानी से अगर किसी को फर्क नहीं पड़ा है तो वो हैं 11वीं कक्षा की छात्रा संध्या साहनी। संध्या साहनी अपनी पढ़ाई को लेकर इतनी गंभीर है कि उसने जिस हाथ से अपना बैग पकड़ा है। अब उसी हाथ से नाव में दम लगाकर अपनी स्कूल जा रही हैं।

रेलवे में अफसर बनना चाहती हैं बच्ची

रेलवे में अफसर बनना चाहती हैं बच्ची

अकेले नाव में सवार होकर स्कूल जाने वाली छात्रा संध्या साहनी ने बताया कि हम बचपन से ही हर साल बाढ़ देखते आ रहे हैं, इसलिए मुझे डर नहीं लगता। इसी के साथ उसने अपने सपने के बारे में भी बताया, बच्ची रेलवे में अफसर बनना चाहती है और इसके लिए जी जान से पढ़ाई भी कर रही हैं।

जब स्कूल फिर से खुल गए तो इलाके में बाढ़ आ गई

जब स्कूल फिर से खुल गए तो इलाके में बाढ़ आ गई

रोजाना ऐसे ही नाव का सफर कर स्कूल पहुंचने वाली संध्या का कहना है कि मैं ऑनलाइन क्लास नहीं ले सकता थी, क्योंकि मेरे पास स्मार्टफोन नहीं था। जब स्कूल फिर से खुल गए तो इलाके में बाढ़ आ गई, इसलिए मैंने नाव से स्कूल पहुंचने का फैसला किया है। वहीं अब जब बच्ची की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए तो लोगों ने मुश्किल हालातों में भी स्कूल जाने के उसके जज्बे की जमकर तारीफ की है।

संध्या का साहस बहुत कुछ सिखाता है: राहुल गांधी

संध्या का साहस बहुत कुछ सिखाता है: राहुल गांधी

वहीं खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी बच्ची की सराहना करने से नहीं चूके। राहुल गांधी ने रविवार को शिक्षक दिवस के मौके पर बाढ़ में नाव से स्कूल जाती संध्या की फोटो ट्वीट कर प्रशासनिक इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। साथ ही लिखा कि ये बच्ची मुश्किल परिस्थिति, ठप प्रशासन और अनिश्चित भविष्य होने पर भी हिम्मत नहीं हारी। संध्या का साहस बहुत कुछ सिखाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+