UP: सावधान हो जाइए गोरखपुर की इस लुटेरी दुल्हन से, अब तक 6 लोगों को बना चुकी है अपना शिकार

गोरखपुर की चिलुआताल पुलिस इसी क्षेत्र की रहने वाली एक लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है जो 6 लोगोंअपना शिकार बना चुकी है।

dulhan

Gorakhpur News: पहले शादी करना और फिर जेवरात और पैसे लेकर फरार हो जाना गोरखपुर की एक लुटेरी दुल्हन की फितरत बन गयी है। जिले के चिलुआताल क्षेत्र की रहने वाली यह दुल्हन अब तक 6 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। मैनपुरी के रहने वाले एक पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के रहने वाले एक युवक ने 11 मई को गोरखपुर के चिलुताल क्षेत्र की रहने वाली युवती से शादी की। युवती अगले ही दिन जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गयी। युवक ने युवती और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मनीष ने तहरीर में बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवती के संपर्क में आया और धीरे- धीरे बात शादी तक पहुंच गयी। 11 मई को पिपराइच के मोटेश्वर मंदिर में पूरे रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए, इस दौरान विवाह का पूरा खर्च मनीष के द्वारा उठाया गया, जिसमें खाने-पीने से लेकर अन्य व्यवस्था के साथ ही नगदी और जेवरात भी दिए गए थे। विवाह के बाद मनीष अपनी पत्नी को लेकर अपने गृह जनपद मैनपुरी आ गया, जहां से कुछ दिनों पहले बीमारी का बहाना बनाकर पति के साथ युवती अपनी मौसी के घर पिपराइच चली आई, मनीष उसे छोड़कर अपने घर वापस चला गया जहां से अगले दिन रात में युवती चुपचाप गहने और रुपए लेकर गायब हो गयी।

युवती के चाचा ने बताया कि वह इसके पहले भी 5 लोगों से विवाह कर चुकी है। मैंने भी युवती और उसकी मां के खिलाफ चिलुआताल थाने में मुकदमा किया है।चिलुआताल थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवती व उसकी मां की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+