दुल्‍हन बनकर प्रेमी के घर बारात लेकर पहुंच गई प्रेम‍िका, बोली- शादी करो, नहीं तो...

गोरखपुर, जून 02: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दुल्‍हन के जोड़े में सजी एक लड़की बारात लेकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। लड़की कहना है कि उसका लड़के से प‍िछले साल से अफेयर चल रहा था। उसने शादी का वादा किया था। इस बीच उसकी सेना में नौकरी लग गई और उसका मन बदल गया। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया और अब दूसरी लड़की से शादी रचाने जा रहा है। लड़की का कहना है कि उसकी शादी युवक से नहीं कराई गई तो वह आत्महत्या कर लेगी। पुलिस दोनों पक्षों में सुलह-समझौता कराने की कोशि‍श में जुटी है।

प्रेम‍िका को देखकर लड़के के उड़े होश

प्रेम‍िका को देखकर लड़के के उड़े होश

मामला चौरीचौरा के सरदारनगर इलाके के रामपुर गांव का है। बुधवार को एक युवती गाजे बाजे के साथ बरात लेकर लड़के के घर पहुंच गई। लड़की ने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि युवक की दो दिन बाद दूसरी लड़की से शादी होने वाली है। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो वह बाजे के साथ अपने परिजनों को साथ लेकर युवक के घर पहुंच गई। लड़की के घर पर बारात लेकर पहुंचते ही लड़के और उसके परिजनों के होश उड़ गए। मामले की सूचना म‍िलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। अब दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश शुरू हो गई है। युवती का कहना है कि उसकी शादी युवक से कराई जाए नहीं तो वह आत्महत्या कर लेगी।

शादी का झांसा देकर रेप का लगाया था आरोप

शादी का झांसा देकर रेप का लगाया था आरोप

जानकारी के मुताबिक, एक साल पहले इसी युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिसका कोर्ट में मामला चल रहा है। युवती का कहना है कि युवक की नौकरी सेना में लगने के बाद से ही वह शादी करने से मुकर गया। युवती ने कहा कि अब युवक दो दिन बाद दूसरी युवती से शादी करने जा रहा है। युवक के घर पहुंची युवती ने कहा कि युवक को उसके सामने बुलाया जाए और कार्रवाई की जाए, नहीं तो वह अपनी जान दे देगी।

पुलिस ने कहा- दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है

पुलिस ने कहा- दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशि‍श की, फिर थाने ले गई। युवती का आरोप है कि युवक दो अन्य लड़कियों से भी मंदिर में शादी कर उनकी जिंदगी खराब कर चुका है। इस मामले में एसएचओ संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि मामले में पहले से ही केस दर्ज है। मामला कोर्ट में चल रहा है। दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+