Gorakhpur News: गीडा में प्लॉटों का जल्द होगा आवंटन, ऐसे होगा आवेदन
Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में लगातार औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में जल्द ही यहां के 150 प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। इसी माह इसके लिए आवेदन शुरु हो जाएंगे। आवेदन करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य ले लें। इस बार आवेदन में कुछ परिवर्तन किए गए हैं।
यह है परिवर्तन पहले यहां लोग जमीन आवंटित करा खाली छोड़ देते थे। जिससे औद्योगिक विकास को गति नहीं मिल पाती थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने अब प्लॉट के लिए तय रकम का दस प्रतिशत आवेदन के समय ही लेने का निर्णय लिया है। गीडा में प्लास्टिक पार्क, गारमेंटस पार्क, जनरल पार्क आदि के लिए जमीन आवंटित की गई है।

प्लाॅट आवंटित होने पर लगेगी यह धनराशि प्लॉट आवंटित होने पर 20 प्रतिशत धनराशि जमा करानी होती है, इस धनराशि के जमा होने पर की कब्जा मिलेगा। अगस्त में 240 प्लॉटों में केवल 102 प्लॉटों का ही आवंटन हो पाया था। प्लास्टिक पार्क, गारमेंट्स पार्क और जनरल वार्ड के बचे हुए प्लॉटों का फिर से आवंटन किया जाएगा।
बोले सीईओ गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि प्लॉट आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया में कुछ परिवर्तन किया गया है। जल्द ही आवंटन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications