सीएम योगी की सख्त पुलिस ने गैंग बनाकर लूट करने वाले अपराधियों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

Gorakhpur News: सीएम योगी की सख्त पुलिस अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के क्रम में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गोरखपु पुलिस ने गैंग बनाकर लूटपाट करने वाले तीन अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लूटपाट,चोरी,नकबजनी जैसी कई घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों कमलेश यादव पुत्र रामकेवल यादव निवासी बहरामपुर अहिरवाती टोला थाना एम्स जनपद गोरखपुर, दीनानाथ प्रजापति पुत्र मोहन निवासी कुसुम्ही बाजार थाना एम्स गोरखपुर व मनोज कुमार पुत्र सुदर्शन निवासी ग्राम रक्षवापार थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। इन तीनों पर आधे दर्जन से अधिक मुकदमें कई थानों में दर्ज हैं।

gorakhpur

एसपी साउथ ने बताया कि उक्त गैंग का लीडर कमलेश यादव स्वयं व अपने गिरोह के अन्य 02 सदस्य के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर गैंग बनाकर प्रतिरुपण व कूटरचना द्वारा धोखाधड़ी और गबन करते हुए अवैध तरीके से बैनामा कराकर संपत्ति हड़पने का अपराध करते रहते है। गैंग के सरगना एवं अन्य सदस्य का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक व्याप्त है, जिसके कारण इनको स्वतंत्र विचरण करने से रोकने एवं गैंग बनाकर प्रतिरुपण व कूटरचना द्वारा धोखाधड़ी और गबन करते हुए अवैध तरीके से बैनामा कराकर संपत्ति हड़पने का अपराध करते रहते है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+