Flights Update: गोरखपुर से जल्द शुरु होगी पुणे,गोवा व चेन्नई की उड़ान
गोरखपुर एयरपोर्ट यात्रियों को विशेष सुविधा देने की तैयारी में है।जल्द ही गोरखपुर से पुणे,गोवा व चेन्नई के लिए उड़ान शुरु हो जाएगी।इसके लिए गोरखपुर एयरपोर्ट प्रबंधन तैयारियों में जुटा है।इसके लिए विस्तारा और एयर एशिया एयर
गोरखपुर,30सितंबर: गोरखपुर एयरपोर्ट यात्रियों को विशेष सुविधा देने की तैयारी में है।जल्द ही गोरखपुर से पुणे,गोवा व चेन्नई के लिए उड़ान शुरु हो जाएगी।इसके लिए गोरखपुर एयरपोर्ट प्रबंधन तैयारियों में जुटा है।इसके लिए विस्तारा और एयर एशिया एयरलाइंस से बातचीत की जा रही है।जल्द ही यह सेवा शुरु हो जाएगी। गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय ने एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने गोरखपुर सिविल एयरपोर्ट को 42.16 एकड़ भूमि को देने की संस्तुति भी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर एयरपोर्ट का नाम महायोगी गुरू श्री गोरक्षनाथ के नाम पर करने के साथ ही परिसर में उनकी प्रतिमा लगाई जाए। विस्तारा और एयर एशिया एयरलाइंस को जाेड़कर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से पुणे, गोवा, चेन्नई और जम्मू की उड़ान शुरू हो। इसका प्रस्ताव शीघ्र ही एयरपोर्ट आथारिटी को भेजा जाएगा। बेंगलुरु की बंद चल रही फ्लाइट को शुरू कराने के प्रस्ताव पर एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि विंटर शेड्यूल में इंडिगो एयरलाइंस उड़ान शुरू करेगी। प्रबंधतंत्र से वार्ता कर ली गयी है। इसके समिति के अध्यक्ष सांसद रवि किशन शुक्ल ने बताया कि एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए टैक्सी और आटो रिक्शा को एयरपोर्ट से अटैच कर किराया निर्धारित कराया जाएगा।एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के वाहन पार्किंग में खड़ा हो इसके लिए प्रभावी व्यवस्था बनायी जाएगी।एप्रेन का विस्तार किया जाएगा।
नया टर्मिनल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। एयरपोर्ट पर कम से कम एक एंबुलेंस 24 घंटे सेवा में मौजूद रखने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, एयरपोर्ट पर अपना डॉप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंज सिस्टम (डीवीओआर) लगाने के लिए केंद्र से आई टीम ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया है।
यात्री सुरक्षा व्यवस्था होगी और कड़ी अध्यक्ष ने कहा कि देश में पीएफआई और समीप में नेपाल के रास्ते हो रही देश विरोधी गतिविधियों को देखते हुए और सीएम सिटी का एयरपोर्ट होने के कारण इस एयरपोर्ट की संवेदनशीलता अत्यधिक है। लिहाजा इस बात पर चर्चा की गई कि यात्रियों की सुरक्षा किस प्रकार से और कड़ी की जाए।












Click it and Unblock the Notifications