Maharajganj News: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला,पांच घायल

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के चनकौली गांव में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश में एक पक्ष के लोगों दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये है। तीन

महराजगंज,24 सितंबर:महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के चनकौली गांव में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश में एक पक्ष के लोगों दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये है। तीन की हालत गंभीर है।जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

mrj

जानकारी के मुताबिक,कोठीभार थाना क्षेत्र चनकौली गांव में नवंबर 2021 में एक हत्या हुई थी।उसी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात शेषमणि व निजामुद्दीन के परिवार के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि निजामुद्दीन पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर दूसरे पक्ष के सहजानी देवी, शेषमणि, सीमा, पूरन व विवेक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमला करने के बाद दूसरे पक्ष के लोग फरार हो गए।

आक्रोशित हुए ग्रामीण
इस घटना के बाद से मौके पर पहुंचे ग्रामीण आक्रोशित हो गये और आरोपितों के घर में आग लगा दी।इसी बीच घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड के वाहन ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इसकी जानकारी होते ही मौके पर एसपी, एएसपी व सीओ निचलौल पहुंच गये।एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जयेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+