Gorakhpur News: फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बाबुओं पर होगी यह कड़ी कार्रवाई
Gorakhpur News: गोरखपुर फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में लापरवाह बाबुओं पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी हो रही है। फर्जी शस्त्र लाइसेंस का प्रकरण 14 अगस्त 2019 को सामने आया था। मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद अब इन बाबुओं पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
14 अगस्त, 2019 को फर्जी शस्त्र लाइसेंस का प्रकरण सामने आया था। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रहने वाले तनवीर अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिले में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। तत्कालीन असलहा बाबू राम सिंह ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में पता चला कि असलहा बाबू रहे राम सिंह, पूर्व असलहा बाबू अशोक गुप्ता, सेवानिवृत्त बाबू विजय प्रताप श्रीवास्तव, संविदाकर्मी अजय प्रताप गिरी भी गिरोह से जुड़े थे।

नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने इनके साथ ही मुख्य आरोपी गन हाउस के संचालक रवि पांडेय समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में कार्रवाई होने की आशंका से बाबुओं में भय का माहौल है। जल्द ही इनके ऊपर कार्रवाई की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications