Electricity Workers Strike: बिजली कर्मियों की हड़ताल से गोरखपुर के चार लाख घरों में छाया अंधेरा

बिजली कर्मियों के हड़ताल का पूरा असर गोरखपुर में दिखा। यहां 50 से अधिक बिजली उपकेंद्रों के ठप होने से लाखों घरों में अंधेरा है।

bijali

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश बिजली अभियंताओं व कर्मियों की हड़ताल से गोरखपुर के चार लाख घरों में अंधेरा छाया है। शहर से देहात तक के 50 से ज्यादा बिजली उपकेंद्र व 70 से अधिक फीडर बंद हो चुके हैं। विद्युत आपूर्ति पूर्ण रुप से ठप है। इससे घरों में पानी तक का संकट खड़ा हो गया है। एक तरफ लोग जहां इन दिनों इंफ्लुएंजा की चपेट में हैं और हर घर में दो- तीन मरीज हैं। ऐसे में नवजात व छोटे बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है।

हड़ताल के दौरान शुक्रवार सुबह टाउनहॉल उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे जिला अस्पताल की भी बिजली बंद हो गई है। इससे अस्पताल में आए मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अन्य जिलों से आए मरीजों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिले के कई पंचायत क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर से ही बिजली नहीं है। लोगों ने पहले समझा कि शाम तक बिजली आ जाएगी। लेकिन जब पता चला कि नहीं आएगी तब लोग परेशान हो गए। महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर का भी यही हाल देखेने को मिला है।

पादरी बाजार के रहने वाले रीतेश श्रीवास्तव बताते हैं कि गुुरुवार शाम से ही लाइट कई बार आ जा रही थी। ऐसा लगा कि कोई लोकल फाल्ट है लेकिन शुक्रवार सुबह से लाइट कटी है। घर में छोटा बच्चा है और बुजुर्ग बीमार हैं। इससे भारी असुविधा का समना करना पड़ रहा है।

गोरखपुर के इन बिजली घरों में हड़ताल
गोरखपुर के मछली गांव, कैंपियरगंज ग्रामीण, सोनौरा, पीपीगंज, नेतवर, सिंघोरवा, जंगल कौड़िया, सरहरी, एफसीआई गोरखपुर, कैंपियरगंज तहसील, अमहिया, चौरीचौरा, मुंडेरा, खुटहन, सरदारनगर, जगदीशपुर,​​​​​​​ नैयापर, भटहट, बड़हलगंज, डेरवा, पादरी बाजार, घघसरा, पाली, खजनी, सहजनवां तहसील, सहजनवां ग्रामीण, अहिरौली, चैनपुर, कल्याणपुर मठिया, बांसगांव ग्रामीण, बांसगांव तहसील, बिधनापर, धुरियापार, रानीपुर, कौड़ीराम, हरपुर अनंतपुर, गोला बाजार, गोला तहसील, हरिहरपुर, नौसढ़, सेवई, खजनी तहसील बिजली घर बंद हैं।

Recommended Video

      गोरखपुर: बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से जिले में मचा हाहाकार

      मोहद्दीपुर मुख्य अभियंता कार्यालय पर सुबह से ही कर्मचारी धरना देने के लिए जुटना शुरु कर दिए थे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेंगी तब तक उनका हड़ताल जारी रहेगा।


      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+