Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Independence Day 2022 : जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश सेवा सर्वोपरि-डीआईजी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।जगह-जगह तिरंगा फहराया जा रहा है और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।इसी क्रम में गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक जे.रविंदर गोड़ ने कार्या

गोरखपुर,15अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।जगह-जगह तिरंगा फहराया जा रहा है और शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।इसी क्रम में गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक जे.रविंदर गोड़ ने कार्यालय पर ध्वाजारोहण किया एंव पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई।इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के त्यागपूर्ण जीवन का उदाहरण देते हुए सभी से नि:स्वार्थ सेवा की अपील की।जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश सेवा को सर्वोपरि बताया।

dig

व्यक्ति बड़ा या छोटा नहीं होता,जिम्मेदारियां बड़ी होती हैं
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि सरकारी सिस्टम में सभी समान हैं।सभी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। व्यक्ति बड़ा या छोटा नहीं होता,जिम्मेदारियां बड़ी होती हैं। कोई काम बड़ा या छोटा नहीं होता,सबका अपना महत्व होता है।हम सभी लोगों को इस पर विचार करना चाहिए और समता की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

परिवारों का समूह ही समाज
डीआईजी ने कहा कि सामान्यत: देखा जाए तो तीन चीजें हैं। एक व्यक्ति, दूसरा का व्यक्ति का परिवार व तिसरा समाज। परिवारों का का समूह ही समाज है।व्यक्तिवादी विचार का विकास न होकर सामाज हित के विचारों का विकास होना चाहिए।जाति-धर्म में विभाजित न होकर देशसेवा के लिए आगे बढ़ना चाहिए। इस समय में जाति व भेदभाव की भावना ज्यादा देखने को मिल रही है।इस लिए हमें ऐसी भावनाओं का त्यागकर समाजहित में आगे बढ़ना होगा।

राग व द्वेष से न करें काम
डीआईजी ने कहा कि हमें राग व द्वेष से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। हमें न तो किसी से राग रखकर काम करना है और ना ही द्वेष रखकर।हमें निष्पक्षता के साथ काम करना है।चाहे कुछ भी हो हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
ध्वाजारोहण के बाद डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को निष्ठापूर्वक देश सेवा करने व अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ दिलाई।

यह हुए सम्मानित
अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए डीआईजी ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस उमेश तिवारी महराजगंज,उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस हेमचन्द्र महराजगंज,उपनिरीक्ष नागरिक पुलिस संजय साहनी कुशीनगर,मुख्य आरक्षी चालक काशीनाथ सिंह कुशीनागर को सम्मानित किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+