Gorakhpur AIIMS में जल्द संचालित होगा डायलिसिस यूनिट, मरीजों को मिलेगी यह खास सुविधा
गोरखपुर एम्स में जल्द ही एक और अल्ट्रासाउंड व डायलिसिस की सुविधा शुुरु होने जा रही है।

Gorakhpur News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जल्द ही गुर्दा मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा शुरु हो जाएगी। एम्स में चार बेड का डायलिसिस यूनिट संचालित करेगा। यह सुविधा लगभग एक माह में शुरु हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर एम्स में हिन्द लैब के संचालन से चार बेड की डायलिसिस यूनिट संचालित किया जाएगा। एम्स के गवर्निग बॉडी के अध्यक्ष देश दीपक वर्मा और कार्यकारी निदेशक डॉक्टर सुरेखा किशोर ने हिंद लैब के वाइस प्रेसिडेंट अजीत कुमार के साथ बैठक कर यह फैसला लिया है। इस बैठक में डायलिसिस यूनिट के संचालन पर चर्चा की गयी है।
इस मामले में एम्स से आधिकारिक प्रस्ताव का इंतजार है। कार्यकारी निदेशक ने सैद्धांतिक तौर इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एम्स ने प्रस्ताव मिलने के बाद हिन्द लैब टेक्निशियन व अन्य कर्मचारियों की भर्ती करेगा। एम्स गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष देश दीपक वर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है। हिन्द लैब से हुए समझौते से दो नई सुविधाएं एम्स में शुरु हो जाएंगी। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल के मरीजों को फायदा मिलेगा।
एक और अल्ट्रासाउंड यूनिट की होगी शुरुआत कार्यकारी निदेशक डॉक्टर सुरेखा किशोर ने बताया कि एम्स में अल्ट्रासाउंड करने की जिम्मेदारी हिंद लैब के पास है। वर्तमान समय में एक अल्ट्रासांउड से काम होता है। मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है। जिससे उन्हें काफी लंबे समय का इंतजार करना पड़ता है। जल्द ही एक हो और अल्ट्रासांउड की शुरुआत की हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications