DDU News: कुलपति ने सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी को जारी किया लीगल नोटिस,यह है वजह

दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कुलपति ने बुधवार को रसायन व वनस्पति विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान जो कमियां नजर आई उन्हें जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया।

ddu

Gorakhpur News: गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कुलिपति प्रोफेशर राजेश सिंह ने बुधवार को रसायन विभाग एवं वनस्पति विज्ञान विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने सोलर पैनल में काफी कमी नजर आने पर लगाने वाली कंपनी को लीगल नोटिस जारी किया है।

कुलपति राजेश सिंह ने कहा कि नैक की तैयारियों से संबंधित समिति के निरीक्षण के बाद भी विभाग ने कोई कार्य नही कराया है। विभाग के सभी टूर, प्रोजेक्ट्स, प्रैक्टिकल लेने जाने पर नैक मूल्याकंन तक रोक लगाया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि रसायन विज्ञान बहुत पुराना और प्रतिष्ठित विभाग रहा है। लेकिन वर्तमान में संसाधन, प्रयोगशालायें तथा बड़ी संख्या में शिक्षकों के बाद भी विभाग की स्थिति ठीक नही है। उन्होंने बंद पड़ी स्नातक की दो प्रयोगशालाओं को जल्द से जल्द कार्य पूरा कर शुरू करने का निर्देश दिया।

शिक्षकों, पूर्व छात्रों के विवरण और विभागीय इतिहास के नामों से युक्त साइन बोर्डों को प्रवेश द्वार के समक्ष लॉबी में प्रदर्शन पर जोर दिया। उन्होंने कक्षाओं को साफ करवाने तथा उनके फर्श को ठीक करवाने का एवं टूटे हुए खिड़कियों के शीशों को बदलवाने का निर्देश दिया।

कुलपति ने वनस्पति विज्ञान विभाग में नैक से संबंधित की जा रही तैयारियों को देख कर संतोष व्यक्त किया। कुलपति ने पूरे विभाग की साफ-सफाई, व्यवस्थित लाइब्रेरी तथा लेक्चर रूम के लिए विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पूजा सिंह और उनकी टीम की सराहना की। कुलपति ने कहा कि बाकी विभाग इनसे सीख ले। इसके साथ ही विभाग में बीएससी क्लास रूम की छत के मरम्मत के लिए निर्देशित किया। विभाग में कुलपति ने छात्र एवं छात्राओं से वार्तालाप कर उनके समस्याओं को पूछा।

सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी को लीगल नोटिस
कुलपति ने भवन के ऊपर लगे सोलर पैनल की ठीक से रख-रखाव व रिपेयर न करने की वजह से छत को हो रहे नुकसान के लिए सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी को लीगल नोटिस देने के लिए भी कुलसचिव को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान के रसायन विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर सुधा यादव, वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर पूजा सिंह, मुख्य नियंता प्रो गोपाल प्रसाद, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय सिंह, कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद, वित्त अधिकारी संत प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+