Gorakhpur News: 'मुझे खुश कर दो, टॉप करा दूंगा', प्रोफेसर ने छात्रा से की यह मांग, फिर हुआ कुछ ऐसा

Gorakhpur News: गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय की छात्रा ने यहां के एक असिस्टेंट प्रोफेसर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। स्नातक की छात्रा ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन, राज्यपाल,प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, राज्य महिला आयोग से की है। विश्वविद्यालय प्रशासन मामले की छानबीन कर रहा है।

छात्रा के मुताबिक, वह प्रायोगिक परीक्षा की फाइल जांच कराने के लिए विभाग में गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक शिक्षक ने कहा कि तुम मुझे खुश कर दो, मैं तुम्हे विभाग टॉप करा दूंगा। जिन छात्राओं ने मुझे खुश किया है उनका रिजल्ट पता कर लेना। मैं तुमसे पहले भी कह चुका हूं लेकिन तुमने कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसा करके तुमने ठीक नहीं किया।

gorakhpur

छात्रा ने बताया कि यह सब सुन मैं वहां से वापस लौट गयी। फिर 21 दिसंबर की रात उस शिक्षक ने शराब के नशे में कई बार फोन किया। फोन के दौरान वे सहेली के साथ मिलने का दबाव बना रहे थे। उससे पहले भी वे कई बार परेशान कर चुके थे। इसलिए हिम्मत करके उसने सारी बात रिकॉर्ड कर ली।

छात्रा के असुसार, अगले दिन जब वह विभाग में पहुंची तो शिक्षक ने उसे यह कहकर अपने चेंबर में बुलाया कि तुम कभी पास नहीं हो पाओगी। तुम्हारा रिजल्ट और जीवन दोनों बर्बाद कर दूंगा। डर के कारण छात्रा और उसकी सहेली चेंबर में गए तो वे गलत तरीके से छूते हुए अश्लील बातें करने लगे। उनके विरोध करने पर वे धमकाने लगे। डीडीयू कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि शिकायत मिली है। आईसीसी को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+