Gorakhpur News: किसानों की आय दो गुनी करने के लिए अब छात्र करेंगे यह खास पहल

दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के छात्रों ने किसानों को जागरुक करने के लिए गांवों में चौपाल लगाने की योजना बनाई है।

ddu

Gorakhpur News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र कृषि को बढ़ावा देने के लिए खास पहल करेंगे। यह छात्र केंद्र व प्रदेश सरकार के अभियान का हिस्सा बन किसानों को जागरुक करेंगे। विश्वविद्यालय का कृषि व प्राकृतिक विज्ञान संस्थान गांवों में चौपाल लगाएगा। इसमें कृषि के स्नातक व परास्नातक कक्षाओं के छात्र शामिल होंगे। यह छात्र किसानों को उन्नत खेती के तरीकों व कृषि के आधुिनक तकनीकों से अवगत कराएंगे।

संस्थान के निदेशक डॉ. गोविंद प्रताप राव ने बताया कि किसानों को जागरुक करने के लिए गांवों चौपाल लगाने की योजना बनायी गयी है। इस चौपाल के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि, उन्नत बीजों के साथ कृषि में आ रही समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे भी किसानों को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा।

डॉक्टर राव ने बताया कि अभ्यास के तौर एक चौपाल पिपराइच क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में लगाया जा चुका है।
इसमें किसानों को जागरुक करने के साथ कई योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। कृषि संबंधित कई जानकारी दी गयी।

कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने कहा कि प्रयास किसानों को जागरुक करने का है। इसके साथ ही उन्हें खेती के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ मिल सके। चौपाल कार्यक्रम इसके लिए बहुत उपयोगी है।

Recommended Video

      गोरखपुर: बैंड बाजे और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली निशान शोभायात्रा

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+