DDU University में संविदा सहायक प्रोफेसर परीक्षा संपन्न, 36 पदों के लिए 104 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
DDU University News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा विज्ञापित सहायक प्रोफेसर (संविदा) पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा आज कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में निर्धारित समयानुसार आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों हेतु अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा की समुचित व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई थी।
विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एंड नेचुरल साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी तथा अन्य विभागों द्वारा संचालित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के लिए विज्ञापित सहायक प्रोफेसर के कुल 36 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 176 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 104 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

DDU University की इस खास पहल से विद्यार्थियों को औद्योगिक परियोजनाओं, इंटर्नशिप और स्थल भ्रमण का मिलेगा अवसर
एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन में 3 आवेदनों में से 1 अभ्यर्थी उपस्थित रहा, एग्रीकल्चर बॉटनी में 3 में से 3, प्लांट पैथोलॉजी में 5 में से 3, एग्रोनॉमी में 4 में से 3, बी.कॉम (बैंकिंग एंड इंश्योरेंस) में 21 में से 10, लॉ (फाइव ईयर कोर्स) में 33 में से 24, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री (फार्मास्युटिकल एनालिसिस सहित) में 16 में से 9, फार्मास्युटिक्स में 14 में से 8, फार्माकोग्नोसी में 4 में से 4, फार्माकोलॉजी में 12 में से 8, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 54 में से 28 तथा बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 7 में से 3 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं संकाय सदस्यों की उपस्थिति में पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। आज संपन्न परीक्षा के परिणाम तथा अगले चरण की प्रक्रिया आदि की सूचना पात्र अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रदान की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications