DDU University की इस खास पहल से छात्रों को अध्ययन के लिए 12 भाषाओं में मिलेंगे 8 करोड़ दस्तावेज, जानिए कैसे?
DDU University Gorakhpur National Digital Library of India News Uttar Pradesh: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) मिशन के अंतर्गत एन.डी.एल.आई. क्लब (NDLI Club) की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। यह पहल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा संचालित है।
इस क्लब की स्थापना का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को विश्वसनीय, विविधतापूर्ण और गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक सहज पहुँच प्रदान करना है। कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन की अगुवाई में यह पहल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध क्षमताओं तथा डिजिटल साक्षरता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा:
"NDLI क्लब, छात्रों के लिए एक ऐसा मंच है, जो उन्हें वैश्विक स्तर की डिजिटल सामग्री से जोड़ने का अवसर देगा। यह पहल छात्रों के अध्ययन कौशल को उन्नत बनाएगी और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और शोध में सफलता पाने के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करेगी।"
NDLI के पोर्टल पर लगभग 8 करोड़ से अधिक डिजिटल दस्तावेज उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं:
• पाठ्य पुस्तकें (Textbooks)
• शोध पत्र व रिपोर्ट्स (Research Papers & Reports)
• पत्रिकाएँ एवं जर्नल्स (Magazines & Journals)
• ऑटोबायोग्राफीज़, पांडुलिपियाँ, वीडियो लेक्चर, डॉक्यूमेंट्रीज़
• सिविल सेवा, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, मैनेजमेंट, मानविकी, विज्ञान व तकनीकी विषयों से संबंधित अध्ययन सामग्री
ये सभी संसाधन 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्रीय भाषा में अध्ययन को भी बढ़ावा मिलेगा।
एन.डी.एल.आई. क्लब की भूमिका और आगामी गतिविधियाँ:
एन.डी.एल.आई. क्लब न केवल अध्ययन सामग्री की पहुँच बढ़ाएगा, बल्कि यह विश्वविद्यालय में विविध शैक्षणिक गतिविधियाँ भी संचालित करेगा, जैसे:
• वर्कशॉप्स एवं वेबिनार्स
• बुक डिस्कशन क्लब
• क्विज़ एवं डिबेट प्रतियोगिताएँ
• स्कॉलरशिप और रिसर्च अवेयरनेस सेशन
• विषय-विशेषज्ञों के व्याख्यान
इन गतिविधियों के माध्यम से छात्र डिजिटल संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिए प्रशिक्षित होंगे और नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत प्रस्तावित डिजिटल समावेशन की दिशा में एक ठोस कदम उठाया जाएगा।
क्लब की सदस्यता और पंजीकरण प्रक्रिया:
NDLI क्लब की सदस्यता विश्वविद्यालय के सभी संकायों के छात्रों, शोधार्थियों, और शिक्षकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगी। पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस बोर्ड्स पर घोषित की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications