सीएम योगी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे पीएम ऊषा योजना का जाना हाल, दिए यह निर्देश

DDU University News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षा, विकास और सुशासन से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई, जो विशेष रूप से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं गोरखपुर के समग्र उत्कर्ष से संबंधित रही।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में चल रहे पीएम-यूषा योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा अन्य विकास परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान से कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) को जोड़ने का सुझाव दिया, जिससे क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले सैमसंग इनोवेशन कैंपस के प्रमाणपत्र वितरण समारोह में सम्मिलित होने की सहमति प्रदान की। साथ ही उन्होंने नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) द्वारा आयोजित पुस्तक मेले में आने की भी सहमति दी।

ddu

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी संस्थान बनने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगा।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के रोजगारोन्मुख विकास और कौशल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। विश्वविद्यालय में एच.यू.आर.एल.-एन.एस.डी.सी. स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शीघ्र प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसके अंतर्गत लगभग 400 विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को ₹8,000 की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी, जिसके माध्यम से कुल ₹32 लाख का स्टाइपेंड वितरित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+