DDU University: चौथे दिन 87 फीसदी ने दी प्रवेश परीक्षा, आधी आबादी ने संभाली कमान
DDU University Gorakhpur News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के चौथे दिन आज पचास प्रतिशत परीक्षा केंद्रों की कमान आधी आबादी ने संभाली। इन केंद्रों पर केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक दोनों ही शीर्ष दायित्व महिला शिक्षकों ने संभाला। कुलपति प्रो पूनम टंडन ने इसे आत्मविश्वास और दायित्व निर्वहन का प्रशंसनीय प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयोग समाज और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
आज जहां डा स्मृति मल्ल और डॉ वंदना सिंह ने केंद्राध्यक्ष की भूमिका संभाली तो वहीं प्रो पूजा सिंह और प्रो शुभी धूसिया ने इन्हीं केंद्रों पर आब्जर्वर के रूप में अपना योगदान दिया।

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रातः सत्र में बी.एस.सी.ऑनर्स (गणित वर्ग )की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।जिसमें कुल 1904 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1665 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 87% से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
इसी प्रकार सायं सत्र की प्रवेश परीक्षा में विधि परास्नातक (एल एल.एम.) पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 778 अभ्यर्थियों में से 698 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 89 % से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
कल सुबह के सत्र में बीबीए तथा एमए भूगोल की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी जबकि शाम के सत्र में एमएससी रसायन विज्ञान में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।












Click it and Unblock the Notifications