DDU University: यूजी और पीजी की रिक्त सीटों पर स्पॉट काउंसिलिंग 30 अगस्त से, एक नए कोर्स के लिए आवेदन शुरू

DDU University Gorakhpur News Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं में दूसरे चरण की स्पॉट काउंसिलिंग के बाद रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश स्पॉट काउंसिलिंग के द्वारा होगा। विभिन्न विभागों के लिए स्पॉट काउंसिलिंग का कार्यक्रम आज जारी कर दिया गया।

यह जानकारी देते हुए प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष दो चरण में ही परिसर की स्नातक और परास्नातक कक्षाओं की 80 प्रतिशत से अधिक सीटों पर प्रवेश पूर्ण हो चुका है। स्नातक स्तर के कुछ कोर्सेज को छोड़कर अधिकांश विभागों में कुछ ही सीटें बची हैं इसलिए प्रवेश के अंतिम चरण में स्पॉट काउंसिलिंग का निर्णय लिया गया है ताकि प्रवेश कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाए।

ddu university

उन्होंने बताया कि स्पॉट काउंसिलिंग का विस्तृत कार्यक्रम प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर देखा जा सकता है। स्पॉट काउंसिलिंग के लिए विषय और संवर्गवार रिक्त सीटों का विवरण 29 अगस्त को पोर्टल पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित संकाय या विभाग में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।


नए कोर्स बीएससी कृषि नेचुरल फॉर्मिंग के लिए आवेदन शुरू

विश्वविद्यालय में इस सत्र से शुरू हो रहे एक नए कोर्स बीएससी कृषि ऑनर्स(नेचुरल फॉर्मिंग) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से आरम्भ हो गई। बीएससी कृषि के लिए अर्ह सभी अभ्यर्थी इस हुए कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
इसके अतिरिक्त एमएससी एक्वाकल्चर के लिए भी पूरक आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। यह आवेदन भी 31 अगस्त तक किए जा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+